विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A vs AUS A: इंडिया-ए के सामने लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी, भारत को सुनाई दी जीत की आहट, बस करना होगा ये काम

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 07:47 PM (IST)

इंडिया-ए ने पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन के ...और पढ़ें

इंडिया-ए ने पकड़ की मजबूत

इंडिया-ए ने पकड़ की मजबूत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए ने पुडुचेरी में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया-ए पर शिकंजा कस लिया है। टीम इंडिया ने जिस तरह का खेल दिखाया है अगर वही जारी रहा तो फिर उसकी जीत है। मैच के तीसरे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं और वह भारत द्वारा रखे गए 363 रनों के लक्ष्य से अभी भी 308 रन पीछे है।

स्टम्प तक नाथान मैक्स्वानी 23 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान पीटर हैंडसकॉम्ब को अभी खाता खोलना बाकी है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 334 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया-ए को 171 रनों पर ढेर कर दिया था। दूसरी पारी में भारतीय टीम 199 रनों पर ऑल आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को उसने विशाल टारगेट दिया।

जल्दी खो दिए विकेट

विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी जो तुनष कोटियान के कारण नहीं हो पाई। कोटियान ने टीम के सलामी बल्लेबाज सैम कोनसटास को पवेलियन की राह दिखाई। उनके बाद तुषार देशपांडे ने कैम्पबेल केलावे को बिना खाता खोले आउट कर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 ओवरों में महज 55 रन ही बना सकी। कोनसटास ने 63 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। नाथन 58 गेंदों का सामना कर चुके हैं और उनकी पारी में तीन चौके शामिल हैं। कप्तान हैंड्सकॉम्ब ने 16 गेंदें खेली हैं, लेकिन खाता नहीं खोल पाए।

पडिक्कल का अर्धशतक

भारत ने मैच के दूसरे दिन यानी कल ही ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सस्ते में ढेर कर दी थी। आज टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी खेली और कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 88 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। पहली पारी में शतक जमाने वाले कुमार कुशाग्र ने 59 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 46 रनों की पारी खेली। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 39 रन बनाए। टीम इंडिया की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने की थी इसलिए सभी बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया और आज ही के दिन टीम ऑल आउट हो गई जिससे उसे ऑस्ट्रेलिया को विशाल लक्ष्य भी दिया और अब उसके पास मेहमान टीम को ऑल आउट करने का पर्याप्त समय भी है।

यह भी पढ़ें- IND A vs AUS A: भारत ए को 'त्रिमूर्ति' के अर्धशतकों ने शुरुआती झटको से उबारा, ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज ने बटोरी सुर्खियां

यह भी पढ़ें- IND A vs AUS A: साई सुदर्शन की वापसी और पडिक्कल की कप्तानी, इंडिया ए वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच को कैसे देखें लाइव?