IND A vs AUS A: भारत ए को 'त्रिमूर्ति' के अर्धशतकों ने शुरुआती झटको से उबारा, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने बटोरी सुर्खियां
IND A vs AUS A update: चोट के बाद वापसी पर साई सुदर्शन ने लगाया अर्धशतक। कुशाग्र-कोटियन का भी पचासा। भारत-ए का ऑस्ट्रेलिया-ए के विरुद्ध स्कोर 257/5।

तनुष कोटियन, साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, पुडुचेरी। टेस्ट बल्लेबाज साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र और तनुष कोटियन ने शानदार अर्धशतक के दम पर शुरुआती झटकों के बावजूद भारत-ए ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध चार दिन के पहले मैच के शुरुआती दिन पांच विकेट पर 257 रन का संतोषजनक स्कोर बनाया।
कोटियन (68 नाबाद) और कुशाग्र (82) ने छठे विकेट के लिए 138 रन जोड़े। दिन का खेल खत्म होने तक कोटियन और शम्स मुलानी (10) क्रीज पर डटे हुए थे।
सुदर्शन ने भी एक महीने से ज्यादा समय तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद 103 गेंदों में 57 रन बनाकर अपनी वापसी को यादगार बनाया, लेकिन मेजबान टीम दूसरे सत्र में 97 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, तभी कोटियन और कुशाग्र ने टीम को संभाला।
शानदार फॉर्म में चल रहे कुशाग्र ने ऑस्ट्रेलिया-ए के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण में शामिल ब्रेंडन डॉगेट और टॉड मर्फी का डटकर सामना किया। प्रारंभिक बल्लेबाज सुदर्शन पैर की उंगली की चोट के कारण श्रीलंका के हालिया टेस्ट दौरे और दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पाए थे उन्होंने यहां पारी की शुरुआत करते हुए मजबूती दिखाई।
हालांकि अमन मोखाड़े और कप्तान देवदत्त पडिक्कल जल्दी आउट हो गए। आस्ट्रेलिया की ओर से कोरी राचिचिओली ने तीन विकेट लिए।
यह भी पढ़ें- ICC Test Rankings: देवदत्त पडिक्कल ने लगाई लंबी छलांग, गिल और बुमराह ने झेला नुकसान
यह भी पढ़ें- बहुत कुछ सिखा गई श्रीलंका सीरीज, टीम इंडिया को मिले कई सवालों के जवाब
