IND A vs AUS A: साई सुदर्शन की वापसी और पडिक्कल की कप्तानी, इंडिया ए वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच को कैसे देखें लाइव?
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चार दिवसीय मैच में साई सुदर्शन चोट से वापसी कर पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि देवदत्त पडिक्कल टीम की कप्तानी करेंगे।

साई सुदर्शन-देवदत्त पडिक्कल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच चार दिवसीय मैच में निगाहें साइ सुदर्शन पर होंगी जो पूरी तरह से फिट होने के बाद पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। साई इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया-ए की बात करें तो ये दौरा सैम कोंस्टास, नेथन मैक्स्वीनी, स्पिनर टॉड मर्फी और तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन जैसे खिलाड़ियों के लिए अहम है, यहां अच्छा प्रदर्शन कर ये ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। अपने पूरे टेस्ट करियर में नंबर तीन खेले साई ने श्रीलंका दौरे पर भारत ए के लिए पारी की शुरुआत करते हुए दो प्रथम श्रेणी चार दिवसीय मैचों में 132 और 168 रन बनाए थे।
देवदत्त पडिक्कल करेंगे कप्तानी
साई पैर में लगी चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए। उनकी जगह मौका पाने वाले देवदत्त पडिक्कल ने इसी दौर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। श्रीलंका के विरुद्ध दो शतक मारने वाले देवदत्त भारत-ए की कप्तानी करेंगे।
कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
इंडिया ए वर्सेस ऑस्ट्रेलिया ए का मैच पुडुचेरी में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 9 बजे होगा। सीरीज में कुल दो मुकाबले खेले जाएंगे, इसके बाद अनौपचारिक वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।
इंडिया ए वर्सेस ऑस्ट्रेलिया ए मैच लाइव कैसे देंखे?
इंडिया ए वर्सेस ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाले पहले अनौपचारिक मैच को जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। फैंस टीवी पर मैच को लाइव नहीं देख पाएंगे।
इंडिया ए टीम
साई सुदर्शन, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), शेख रशीद, यश राठौड़, शम्स मुलानी, नचिकेत भूटे, तनुश कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, विजयकुमार वैशाख, कुमार कुशाग्र, अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, प्रफुल हिंगे।
ऑस्ट्रेलिया ए स्क्वाड
नाथन मैकस्वीनी, सैम कोन्स्टास, जैक एडवर्ड्स, जेसन संघा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लियाम स्कॉट, सैम हार्पर, ब्रेंडन डॉगेट, लियाम हैचर, झाय रिचर्डसन, टॉड मर्फी, कोरी रोचिचियोली, कैंपबेल केलावे, फर्गस ओ नील, जोश फिलिप।
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: हरमनप्रीत कौर की सेना गोल्ड पर जमाना चाहेगी कब्जा, श्रीलंका के खिलाफ होगी 'सोने' के लिए जंग
