IND vs JPN: अभिषेक-संजू के साथ वैभव सूर्यवंशी को भी मिल सकता है मौका, श्रेयस अय्यर को प्लेइंग-11 में करना होगा ये बदलाव
भारत और जापान के बीच मंगलवार को मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम-वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा। ये पहली बार होगा, जब भारतीय पुरुष टीम जापान का सामना करेगी। एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय टीम के लिए ये अभ्यास मैच की तरह होगा। हालांकि, सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। सबसे बड़ा सवाल होगा कि क्या वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है?
सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में मौका नहीं मिला था। उनकी जगह संजू सैमसन को तरजीह दी गई थी। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या जापान के खिलाफ होने वाले मैच में सूर्यवंशी को मौका मिलेगा? हालांकि, इसकी उम्मीदें बहुत कम दिखाई दे रही हैं कि उन्हें मौका मिलेगा।
वैभव सूर्यवंशी को क्या मिलेगा मौका?
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में संजू ने लगातार दो अर्धशतक लगाकर सूर्यवंशी के लिए फिलहाल प्लेइंग-11 का दरवाजा बंद कर दिया है। हालांकि, सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है। कप्तान अय्यर अगर ईशान किशन को बाहर करते हैं और उनकी जगह संजू को तीसरे नंबर पर खिलाया जाए, तो सूर्यवंशी के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है।
ईशान ने भी टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्हें बाहर करना बहुत मुश्किल होगा। वैभव के लिए फिलहाल जगह बनती हुई दिखाई नहीं दे रही है और अभिषेक-संजू ही पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
कब और कहां खेला जाएगा मैच?
भारत और जापान के बीच मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 9 बजे होगा।
इंडिया वर्सेस जापान मैच क्यों खास है?
भारत और जापान की पुरुष टीमें पहली बार किसी क्रिकेट मैच में एक-दूसरे का सामना करेंगी। इसके अलावा भारत और जापान के बीच कूटनीतिक संबंधों को 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस वजह से मैच का आयोजन कराया जा रहा है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।
यह भी पढ़ें- CSK का हेड कोच बनने के बाद जहीर खान का रिएक्शन आया सामने, नया रोल मिलने पर जताई खुशी
यह भी पढ़ें- IND vs JPN: विश्व विजेता भारत से भिड़ेगा जापान, सामुराई हमले के डर से शुरू हुआ था देश में क्रिकेट
