विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSK का हेड कोच बनने के बाद जहीर खान का रिएक्शन आया सामने, नया रोल मिलने पर जताई खुशी

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:29 PM (IST)

जहीर खान ने चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच बनने पर खुशी जताई है, इसे आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना गर्व का पल बताया।

जहीर खान (फोटो: LSG)

जहीर खान (फोटो: LSG)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच बनने के बाद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का रिएक्शन सामने आया है। उनका कहना है कि आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी का पार्ट बनना गर्व का पल है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को जहीर खान को हेड कोच बनाने का एलान किया। इससे पहले स्टीफन फ्लेमिंग इस पद पर थे।

चेन्नई की पिछले तीन सालों में इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला। इसके बाद प्लेमिंग को हटा दिया गया और उनकी जगह अब जहीर खान इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। उनके ऊपर दबाव भी होगा क्योंकि टीम का पिछले तीन सालों में सबसे खराब खेल देखने को मिला है और प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं सकी है। यही नहीं वे टीम के तेज गेंदबाजी कोर को भी सुधारना चाहेंगे।

जहीर खान ने दिया बयान

सीएसके का हेड कोच बनने के बाद पूर्व तेज गेंदबाज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सीएसके द्वारा जारी प्रेस रिलीज के जरिए कहा, "आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। एक क्रिकेटर के तौर पर मैंने चेन्नई सुपर किंग्स का सामना किया है और मैचों का पूरा मजा लिया है। चेपॉक में सुपरफैंस जिस तरह का माहौल बनाते हैं, वो और भी खास बना देता है। इतनी शानदार लेगेसी रखने वाली फ्रेंचाइजी में शामिल होने का मैं अधिक इंतजार नहीं कर सकता।"

जहीर खान का अनुभव आ सकता है काम

जहीर खान ने 14 सालों तक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट खेला। इसके बाद वे कोचिंग में शामिल हो गए। साल 2018 में पूर्व भारतीय गेंदबाज मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े, जहां उन्होंने क्रिकेट निदेशक के तौर पर कार्य किया। इसके बाद 2023 में उन्हें ग्लोबल क्रिकेट ऑफ हेड बना दिया गया। वे एमआई के साथ 2023 तक जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने 2024 और 2025 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर के तौर पर कार्य किया। अब आईपीएल 2027 के लिए पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सीएसके के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं।

जहीर के कार्यकाल के दौरान मुंबई ने 2019 और 2020 में दो टाइटल जीते। ऐसे में अब एक बार फिर से उनके ऊपर जिम्मेदारी होगी कि सीएसके को उसी पुरानी लय में वापस लेकर आएं, जिस तरह वो 2023 तक खेल रही थी।

यह भी पढ़ें: CSK का हेड कोच बनने के बाद जहीर खान का रिएक्शन आया सामने, नया रोल मिलने पर जताई खुशी

यह भी पढ़ें- IND vs JPN: विश्व विजेता भारत से भिड़ेगा जापान, सामुराई हमले के डर से शुरू हुआ था देश में क्रिकेट