विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs SL: श्रीलंका ने चेज किया वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, हैरी ब्रूक का दोहरा शतक गया बेकार

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:03 PM (IST)

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज में खेलते हुए इतिहास रच दिया है। श्रीलंकाई टीम ने अंग्रेजों के खिलाफ वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है।

इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका

इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दासुन शनाका के 97 और जनिथ लियानगे के नाबाद 61 रनों की पारी की बदौलत श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। श्रीलंका ने अपने वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 400 से अधिक रनों का चेज किया है। इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के दोहरे शतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 429 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंकाई टीम ने लक्ष्य को 49.5 ओवरों में हासिल कर लिया और मैच में दो विकेट से जीत हासिल की।

ये वनडे क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। साल 2006 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों का ऐतिहासिक चेज किया था। अब श्रीलंकाई टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। शनाका और लियानगे के अलावा पवन रत्नायके ने भी शानदार पारी खेली और शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

हैरी ब्रूक ने लगाया दोहरा शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन (50) और बेन डकेट (29) ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। जो रूट ने भी 69 रनों का योगदान दिया। कप्तान ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी की और 114 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। वनडे क्रिकेट में ये सबसे तेज दोहरा शतक है। उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल के 116 गेंदों पर दोहरा शतक लगाने के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। ब्रूक ने 116 गेंदों पर 202 रनों की पारी खेली।

वे इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनके अलावा विल जैक्स ने भी कमाल की पारी खेली। जैक्स ने 30 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। इस तरह इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 429 रन बना लिए।

पवन रत्नायके ने ठोका शतक

430 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 24 रनों के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद अविष्का फर्नांडो और पवन रत्नायके ने 166 रनों की साझेदारी की। अविष्का शतक नहीं लगा सके और 83 गेंदों पर 97 रन बनाकर आउट हो गए। रत्नायके ने कमाल की पारी खेली और 130 रन बनाकर मैच में श्रीलंका की वापसी कराई।

श्रीलंका ने रचा इतिहास

आखिरी के 15 ओवरों में श्रीलंका की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दासुन शनाका शतक लगाने से चूक गए लेकिन उन्होंने 50 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली। शनाका ने इस दौरान छह चौके और आठ छक्के लगाए। शनाका के आउट होने के बाद एक वक्त लगा कि इंग्लैंड ने मुकाबले में वापसी कर ली है। आखिरी ओवर में जोश टोंग ने लगातार दो विकेट लेकर इंग्लिश टीम की वापसी कराई। आखिरी दो गेंदों में श्रीलंका को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी। लियानगे ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

यह भी पढ़ें- '100 रन का पावरप्ले नहीं हो सकता', भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद गेंदबाजों पर बरसे मिशेल सैंटनर

यह भी पढ़ें- ENG vs SL: क्रिस गेल के बाद हैरी ब्रूक ने क्रिकेट में किया अनोखा कारनामा, दुनिया में सिर्फ 2 ही बल्‍लेबाज कर सके ऐसा