विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थॉम्पसन के आठ विकेटों ने खोदी बांग्लादेश की कब्र, 54 रनों पर ढेर हुई टीम; CA-XI ने 38 रनों से जीता मैच

Published: Sat, 08 Aug 2026 11:19 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम CA-XI के खिलाफ अभ्यास मैच में दूसरी पारी में महज 54 रन पर ढेर ...और पढ़ें

कैम्पबेल थॉम्पसन की घातक गेंदबाजी

कैम्पबेल थॉम्पसन की घातक गेंदबाजी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां उसे टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश सीए-इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। मैच के तीसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों का बुरा हाल हुआ और पूरी टीम महज 54 रनों पर ढेर हो गई। सीए इलेवन ने ये मैच 38 रनों से अपने नाम कर लिया।

बांग्लादेश ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। सीए इलेवन ने 355 रन बनाए। दूसरी पारी में बांग्लादेशी बल्लेबाज कैम्पबेल थॉम्पसन के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम महज 54 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई। थॉम्पसन ने आठ विकेट अपने नाम किए।

सिर्फ एक बल्लेबाज पहुंचा दहाई में

थॉम्पसन ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों का इतना बुरा हाल किया है कि उसका सिर्फ एक ही बल्लेबाज दहाई के अंक में पहुंच सका। बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने 22 रनों की पारी खेली। उनके बाद कोई और बल्लेबाज 10 रन भी नहीं बना सका। तीन बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। कैम्पबेल के अलावा कोरी कोचिसिओली ने दो विकेट लिए।

पहली पारी में जरूर बांग्लादेश ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। उसके लिए मेहदी हसन मिराज ने शतक भी जमाया था और नाबाद 109 रनों की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भी दिखाया कमाल

सीए-इलेवन के बल्लेबाजों ने भी इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उसके के लिए टेल वयली ने शतक जमाया। इस बल्लेबाज ने 177 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 130 रनों की पारी खेली। जेक डोरन ने 102 गेंदों पर 76 रन बनाए। कप्तान कुर्टिस पैटरसन ने 53 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- ZIM vs BAN: बांग्लादेश ने बेहद रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराया, T20I सीरीज को भी किया अपने नाम

यह भी पढ़ें- BAN vs AUS: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का विजयी आगाज, 'बांग्ला टाइगर्स' को घर में किया शर्मसार