विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ENG vs AUS: Travis Head के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में 7 विकेट से चटाई धूल

Published: Fri, 20 Sep 2024 12:21 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को हराया। फोटो- सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को हराया। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया
  2. ट्रेविस हेड ने खेली नाबाद 154 रन की पारी
  3. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया था 317 रन का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने नाबाद 154 रन की पारी खेली। वहीं, मार्नश लाबुशेन नाबाद 77 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 316 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 44वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज ज्यादा समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके। हालांकि, बेन डकेट और विल जैक्स ने उपयोगी पारियां खेली।

बेन और जैक्स ने संभाली पारी

सलामी बल्लेबाज बेन डकेट पांच रन से अपने शतक से चूक गए और 95 रन बनाकर लाबुशेन का शिकार बने। वहीं, विल जैक्स 62 रन बनाकर एडम जंपा को अपना विकेट थमा बैठे। कप्तान हैरी ब्रुक ने 39 रन का योग दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जंपा और मार्नश लाबुशेन ने तीन-तीन विकेट लिए। हेड के नाम दो विकेट रही।

हेड का आया तूफान

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। महज 20 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। मिचेल मार्श 10 रन बनाकर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन 32-32 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, एक छोर पर खड़े ट्रेविस हेड के बल्ले से लगातार रन निकलते रहे। उन्हें लाबुशेन का साथ मिला।

लाबुशेन ने निभाया साथ

हेड ने 95 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वहीं, लाबुशेन ने भी अर्धशतक जड़ा। हेड ने 129 गेंद पर 20 चौके और 5 छक्कों की मदद से 154 रन की नाबाद पारी खेली। लाबुशेन ने 61 गेंद पर 7 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए।

यह भी पढे़ं- ENG vs AUS: नहीं थम रहा Travis Head का बल्ला, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शतक; क्रिस गेल के जैसा मनाया जश्न

यह भी पढे़ं- ENG vs AUS: सच हुई ट्रेविस हेड को लेकर शेन वॉर्न की भविष्यवाणी, 8 साल पहले कही थी यह बात