विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AFG vs BAN: रहमत शाह के ऐतिहासिक शतक पर भारी पड़े शांतो-रहीम, अबु धाबी टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश ने कसा शिकंजा

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:59 PM (IST)

अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इकलौते टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है।

रहमत शाह

रहमत शाह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इकलौते टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। स्‍टंप तक बांग्‍लादेश ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 223 रन बना चुके हैं। पहली पारी के आधार पर बांग्‍लादेश के पास 329 रन की बढ़त है। इससे पहले दूसरे दिन स्‍टंप तक अफगानिस्‍तान ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 211 रन बनाए थे।

तीसरे दिन रहमत शाह (105*) ने शत पूरा किया। इसके साथ ही उन्‍होंने इतिहास भी रच दिया। वह टेस्ट कैप्टेंसी डेब्यू पर शतक लगाने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बने। हशमातुल्लाह शाहिदी के कप्तानी से हटने के बाद जुलाई में शाह को वनडे और टेस्ट टीम की जिम्‍मेदारी दी गई थी। शाह ने 216 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 10 चौकों और दो छक्के लगाए। इकराम अलीखिल ने 32 रन बनाए। अन्‍य बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। हसन महमूद ने 5 और इबादत हुसैन ने 4 विकेट लिए।

 

 

दूसरी पारी में बांग्‍लादेश को सधी हुई शुरुआत मिली। शादमान इस्लाम (13) और तन्जीद हसन तमीम (31) ने 31 रन जोड़े। मोमिनुल हक 14 गेंदों पर 7 रन ही बना सके। इसके बाद कप्‍तान नजमुल हुसैन शांतो और मुशफिकुर रहीम के बीच 159 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ही बल्‍लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। शांतो ने 82 और रहीम ने 81 रन की पारी खेली। दिन का खेल खत्‍म होने तक लिटन दास 5 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं मेहदी हसन मिराज का खाता नहीं खुला है।

 

 

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ अफगानी कप्तान का ऐतिहासिक शतक, टेस्ट क्रिकेट में कर दी नई रिकॉर्डबुक की शुरुआत

यह भी पढ़ें- AFG vs BAN: हसन महमूद ने हैट्रिक लेकर मचा दिया बवाल, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज