विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केएल राहुल पर बरसने वाले संजीव गोयनका को सहवाग ने दिखाया आईना, कहा- कुछ करते नहीं,फिर भी...

Published: Mon, 13 May 2024 06:52 PM (IST)

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ को एकतरफा मुकाबले में बुरी तरह से हराया था। इस मैच के बाद संजीव गोयनका ने ...और पढ़ें

लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने निकाला था केएल राहुल पर गुस्सा।
लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने निकाला था केएल राहुल पर गुस्सा।

HighLights

  1. लखनऊ सुपर जायंंट्स के मालिक पर बरसे वीरेंद्र सहवाग।
  2. सहवाग ने संजीव गोयनका को लेकर कही बड़ी बात।
  3. सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ को दी थी बुरी मात।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका उस समय निशाने पर आ गए थे जब उनका मैच के बाद टीम के कप्तान केएल राहुल पर गुस्सा करने का एक वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद संजीव गोयनका को सभी ने आड़े हाथों लिया। अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने संजीव गोयनका पर निशाना साधा है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ को एकतरफा मुकाबले में बुरी तरह से हराया था। इस मैच के बाद संजीव गोयनका ने केएल राहुल से बात की थी और उन पर जमकर भड़ास निकाली थी। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और फिर फैंस ने संजीव गोयनका को जमकर लताड़ा था।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: प्लेऑफ के लिए यूनिवर्स बॉस ने इन 3 टीमों पर खेला दांव, लिस्ट में RCB का नाम नहीं

मोटिवेट करना चाहिए

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कड़े अंदाज में संजीव गोयनका पर हमला बोला है। सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, "मालिक का रोल ये होना चाहिए कि जब आप खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम या प्रेस मीट में मिलें तो आपको उन्हे मोटिवेट करना चाहिए। लेकिन आप आकर ये पूंछे कि चल क्या रहा है और खिलाड़ियों पर सवाल उठाने शुरू करें तो ये सही नहीं है। कोच और कप्तान टीम को चलाते हैं। इसलिए बेहतर ये है कि मालिक इसमें न पड़ें।"

फायदा तो हो रहा है

सहवाग ने कहा कि ये सभी बिजनेसमैन हैं और सिर्फ फायदे की भाषा समझते हैं। उन्होंने कहा,"ये सभी बिजनेसमैन हैं। ये सिर्फ फायदा और नुकसान देखते हैं, लेकिन यहां नुकसान नहीं है। इसलिए क्या परेशानी है? आपको 400 करोड़ का फायदा हो रहा है। ये आपका वो बिजनेस है जहां आपको कुछ करना नहीं है। आपके पास लोग हैं हर चीज के लिए। चाहे कुछ भी वो आपको प्रोफिट तो मिल ही रहा है। इसलिए आपका काम खिलाड़ियों को मोटिवेट करने का होना चाहिए।"

ये भी पढ़ें- 'देश से ज्यादा पैसा देती है यह लीग, विदेशी क्रिकेट बोर्ड को भी...', IPL 2024 छोड़कर लौट रहे खिलाड़ियों पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा