विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs RCB: विराट कोहली ने कान पकड़कर फैंस से मांगी माफी, जानें वानखेड़े स्‍टेडियम पर दर्शकों ने आखिर ऐसी क्‍या मांग रखी

Published: Fri, 12 Apr 2024 11:09 AM (IST)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्‍टार खिलाड़ी विराट कोहली ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर दर्शकों से खूब मजेदार बातचीत की। मैच में ...और पढ़ें

विराट कोहली ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर फैंस से मांगी माफी
विराट कोहली ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर फैंस से मांगी माफी

HighLights

  1. विराट कोहली ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर कान पकड़कर दर्शकों से माफी मांगी
  2. विराट कोहली के लिए फैंस ने नारे लगाए- कोहली को गेंदबाजी दो...
  3. आरसीबी को मुंबई इंडियंस के हाथों 7 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली अगर मैदान में हैं तो माहौल जमे रहना तय है। आईपीएल 2024 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाई स्‍कोरिंग मुकाबला खेला गया। लीग के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में आरसीबी को 27 गेंदें शेष रहते सात विकेट से पटखनी दी।

इस मुकाबले में खूब चौके-छक्‍के की बरसात देखने को मिल रही थी, तो दूसरी तरफ दर्शकों और विराट कोहली के बीच मजेदार बातचीत का दौर देखने को मिल रहा था।

ऐसा ही एक नजारा बीच मैच में देखने को मिला जब वानखेड़े स्‍टेडियम पर मौजूद दर्शक नारे लगाने लगे- कोहली को बॉलिंग दो...कोहली को बॉलिंग दो...। उस समय विराट कोहली दौड़कर बाउंड्री लाइन की तरफ आ रहे थे। यह नारे सुनकर कोहली हंस दिए और कान पकड़कर माफी मांगने लगे कि ऐसा मत करो।

आरसीबी के गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां

विराट कोहली का दर्शकों से माफी मांगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। बता दें कि आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 गेंदबाजों का उपयोग किया और सभी की इकोनॉमी 10 के ऊपर की रही। मुंबई इंडियंस के बल्‍लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 197 रन का जरूरी लक्ष्‍य केवल 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। विराट कोहली भी गेंद को स्‍टैंड्स में जाते देखने के साक्षी बने हुए थे।

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya की हूटिंग से निराश हुए Virat Kohli, दर्शकों की तरफ किया ऐसा इशारा कि वायरल हुआ वीडियो

हार्दिक की हूटिंग से रोका

एमआई और आरसीबी के बीच मुकाबले में एक और शानदार पल देखने को मिला जब विराट कोहली ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर मौजूद दर्शकों से हार्दिक पांड्या की हूटिंग के बजाय तारीफ करने को कहा। हार्दिक पांड्या जब बल्‍लेबाजी करने उतरे तब दर्शकों ने उनकी जोरदार हूटिंग की। विराट कोहली को यह बात अच्‍छी नहीं लगी और उन्‍होंने दर्शकों की तरफ इशारा करके मुंबई इंडियंस के कप्‍तान की तारीफ करने की अपील की। विराट कोहली की खेल भावना की जमकर तारीफ हो रही है।

आरसीबी की पांचवीं हार

विराट कोहली और दर्शकों के बीच बातचीत कितनी ही मजेदार क्‍यों नहीं रही हो, लेकिन आरसीबी का भाग्‍य बेहतर होने का नाम नहीं ले रहा है। फाफ डू प्‍लेसी के नेतृत्‍व वाली आरसीबी को गुरुवार को टूर्नामेंट में पांचवीं शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की पांच मैचों में यह दूसरी जीत रही। इस मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस प्‍वाइंट्स टेबल में सातवें जबकि आरसीबी 9वें स्‍थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की आंधी में उड़े बेंगलुरु के 5 बल्लेबाज, कोहली को आउट करने के मामले में तोड़ा 4 गेंदबाजों का रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।