विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: लखनऊ सुपरजायंट्स की करारी हार के बाद KL Rahul पर सरेआम भड़के मालिक Sanjiv Goenka, यूजर्स बोले- शर्मनाक बर्ताव

Published: Thu, 09 May 2024 08:22 AM (IST)

लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली शर्मनाक शिकस्‍त के बाद काफी गुस्‍से में ...और पढ़ें

संजीव गोयनका की केएल राहुल के साथ बातचीत हुई
संजीव गोयनका की केएल राहुल के साथ बातचीत हुई

HighLights

  1. लखनऊ सुपरजांयट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी
  2. एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का केएल राहुल के साथ वीडियो वायरल
  3. संजीव गोयनका को केएल राहुल पर गुस्‍सा निकालते हुए देखा गया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लखनऊ सुपरजायंट्स को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट की करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी। केएल राहुल के नेतृत्‍व वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की यह लगातार दूसरी हार रही। इससे पहले उसे कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों 98 रन की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की हार ज्‍यादा शर्मनाक रही, जिसने 165 रन का लक्ष्‍य केवल 9.4 ओवर में हासिल किया।

मैच के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका गलत कारणों से सुर्खियों का हिस्‍सा बने। एक वीडियो सामने आया, जिसमें संजीव गोयनका कप्‍तान केएल राहुल के सामने गुस्‍से में कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं। गोयनका के हाव-भाव से लग रहा है कि मैच हारने के बाद वो कप्‍तान केएल राहुल पर पूरी भड़ास निकला रहे हैं। केएल राहुल शांत रहकर पूरी बातचीत सुनते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद के 'जय-वीरू' का धमाल, बल्ले से मचाई तबाही और रिकॉर्ड्स की लगा दी बौछार

गोयनका की हुई किरकिरी

केएल राहुल के सामने गोयनका अपना गुस्‍सा जाहिर कर रहे थे कि तभी बीच में कोच जस्टिन लैंगर भी आ गए। लैंगर के आने के बाद भी संजीव गोयनका का गुस्‍सा कम नहीं हुआ और उन्‍होंने कोच के सामने भी अपनी बात कहना जारी रखी। केएल राहुल इस दौरान थोड़ा असहज नजर आए और वो वहां से चले गए। गोयनका को सोशल मीडिया पर यूजर्स की फटकार का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि किसी मालिक को इस तरह खिलाड़‍ियों से बातचीत नहीं करनी चाहिए क्‍योंकि वहां कई कैमरा लगे हुए हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर करके कमेंट किया, ''गोयनका का यह शर्मनाक बर्ताव। बीसीसीआई द्वारा आईपीएल से इन्‍हें जल्‍द से जल्‍द बैन कर देना चाहिए। वो केएल राहुल या एमएसडी जैसे कप्‍तान को पाने के हकदार नहीं हैं।''

लखनऊ का क्‍या हाल

लखनऊ की टीम बुधवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बना सकी थी। सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ने 250 से ज्‍यादा के स्‍ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए केवल 58 गेंदों में खेल खत्‍म कर दिया। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए प्‍लेऑफ की राह मुश्किल हो चली है। उसे अपने अगले दोनों मैच जीतना होंगे और भाग्‍य पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को प्‍लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: हेड-अभिषेक ने मचाया बल्ले से हाहाकार, खेल नहीं लखनऊ के बॉलर्स संग हुआ खिलवाड़; तबाह हुई IPL की रिकॉर्ड बुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।