विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SRH vs LSG: हैदराबाद के 'जय-वीरू' का धमाल, बल्ले से मचाई तबाही और रिकॉर्ड्स की लगा दी बौछार

Published: Thu, 09 May 2024 08:00 AM (IST)

आईपीएल 2024 में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद कमाल का प्रदर्शन करते हुए जमकर महफिल लूट रही हैं। ...और पढ़ें

SRH vs LSG: हैदराबाद के 'जय-वीरू' का धमाल (Travis Head Abhishek Sharma)
SRH vs LSG: हैदराबाद के 'जय-वीरू' का धमाल (Travis Head Abhishek Sharma)

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद कमाल का प्रदर्शन करते हुए जमकर महफिल लूट रही हैं। हैदराबाद की टीम के शानदार प्रदर्शन के पीछे 'जय-वीरू' की जोड़ी का अहम हाथ है।

हैदराबाद की टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड मौजूदा सीजन में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। आईपीएल 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से हराया।

आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद पहली टीम बनी हैं, जिसने बिना कोई विकेट गंवाए मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लखनऊ के खिलाफ अभिषेक और ट्रेविस के बीच शानदार साझेदारी भी बनी और इन दोनों ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

100 रन की साझेदारी के लिए सबसे कम गेंदें (आईपीएल)

30 गेंद- ट्रेविस हेड - अभिषेक शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 2024

34 गेंद- ट्रेविसहेड - अभिषेक शर्मा बनाम एलएसजी हैदराबाद 2024 *

36 गेंद- हरभजन - जे सुचिथ बनाम पीके वानखेड़े 2015

36 गेंद लियन- नारायण बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2017

आईपीएल में पावरप्ले के अंदर सर्वाधिक 50+ स्कोर

6 डेविड वार्नर

4 ट्रैविस हेड - सभी आईपीएल 2024 में

3 सुनील नारायण

3 क्रिस गेल

आईपीएल में सर्वाधिक सब-20 गेंद में 50 रन

3 जेक फ्रेजर-मैकगर्क

3 ट्रैविस हेड*

2 एस नरेन

2 के पोलार्ड

2 ईशान किशन

2 केएल राहुल

2 पूरण

2 जायसवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 165 रन का स्कोर बनाया

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग का फैसला किया था, लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में नहीं रहा। लखनऊ की टीम बैटिंग में बुरी तरह से संघर्ष करती हुई दिखी। टीम ने 12वें ओवर तक सिर्फ 64 रन बना पाई थी और हैदराबाद की टीम को 4 सफलता मिली थी। इसके बाद आयुष बदोनी और निकोलस पूरन के बीच 99 रन की अटूट साझेदारी बनी और इस तरह स्कोर 165 रन पहुंच पाने में सफल हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।