विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit Sharma 36th Birthday: करोड़ों कमाते हैं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, जानें कितनी है नेटवर्थ?

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 30 Apr 2023 11:00 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 30 Apr 2023 06:59 PM (GMT+05:30)

Happy Birthday Rohit Sharma Net Worth। भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल 2023 ...और पढ़ें

Rohit Sharma Birthday Special: जानें कितना हैं रोहित शर्मा का नेटवर्थ?
Rohit Sharma Birthday Special: जानें कितना हैं रोहित शर्मा का नेटवर्थ?

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Happy Birthday Rohit Sharma Net Worth। भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज यानी 30 अप्रैल 2023 को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें पूरे देशभर से फैंस और क्रिकेट दिग्गज से बधाइयां मिल रही है।

रोहित ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस कुल पांच बार आईपीएल का खिताब जीते हैं, लेकिन फैंस को उनके प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ को करीबी से जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं रोहित शर्मा की नेटवर्थ कितनी हैं?

Rohit Sharma Birthday Special: जानें कितना हैं रोहित शर्मा का नेटवर्थ?

दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है। उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था। रोहित ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू साल 2007 में वनडे क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ किया था। उनका टेस्ट में डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2013 में हुआ। उन्होंने तब से लेकर अभी तक भारत के लिए कई मैच जीते और अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया।

अगर बात करें रोहित शर्मा की नेटवर्थ (Rohit Sharma Net Worth) की तो, लगभग 214 करोड़ रुपये हैं। बता दें कि रोहित का ब्रेड वेल्यू काफी ज्यादा है और उन्हें पूरी दुनिया से बेशूमार प्यार मिलता हैं। रोहित की कमाई का जरिया सिर्फ इंटनेशनल और नेशनल क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि आईपीएल भी है।

इसके अलावा रोहित को कई तरह के ब्रांड के साथ काम करते हुए देखा गया है। रोहित शर्मा की एक महीने में 1.2 करोड़ से ज्यादा की कमाई हैं। उनके नेटवर्थ का ग्राफ हर साल बढ़ता रहता है। पिछले साल 2022 में रोहित शर्मा की नेटवर्थ 195 करोड़ रुपये थी।

IPL 2023: HITMAN सिर्फ नाम नहीं, EMOTION है देश का! Rohit Sharma के लिए MI ने जारी किया एक शानदार वीडियो

30 करोड़ रुपये के आलिशान घर में रहते हैं रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित शर्मा की लग्जरी लाइफ में उनका घर उतना ही आलिशान है, जिसे उन्होंने साल 2015 में खरीदा था। इस घर की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है।

रोहित शर्मा के पास हैं लग्जरी कारों का कलेक्शन

रोहित शर्मा के पास कुछ लग्जरी और महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें BMW, Audi, Porsche, Mercedes Benz शामिल हैं।

ये है रोहित शर्मा के IPL की पिछले 5 सालों की सैलरी

1. साल 2023- मुंबई इंडियंस - 160,000,000 रुपये

2. साल 2022- मुंबई इंडियंस- 160,000,000 रुपये

3. साल 2021-मुंबई इंडियंस- 150,000,000 रुपये

4.साल 2020- मुंबई इंडियंस- 150,000,000 रुपये

5.साल 2019- मुंबई इंडियंस- 150,000,000 रुपये

बता दें कि इस साल आईपीएल 2023 के डिजिटल राइट्स जियो सिनेमा के पास है। उन्होंने रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Happy Birthday Rohit Sharma: 30 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं रोहित, महंगी कारों के भी शौकीन हैं Hitman

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)