विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023: HITMAN सिर्फ नाम नहीं, EMOTION है देश का! Rohit Sharma के लिए MI ने जारी किया एक शानदार वीडियो

By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 29 Apr 2023 03:49 PM (IST)

आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का बल्ला भी अब तक ज्यादातर मैचों में खामोश रहा है। रोहित शर्मा के आईपीएल ...और पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को वीडियो के जरिए एक स्पेशल मैसेज दिया है।
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को वीडियो के जरिए एक स्पेशल मैसेज दिया है।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) है। साल 2013 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई का कप्तान बनाया गया था। यानि इस साल 10वीं बार रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। इन 10 सालों में इस टीम ने अब तक कुल पांच खिताब जीते हैं।

हालांकि, आईपीएल 2023 में इस टीम का परफॉर्मेंस अबतक ज्यादा कुछ खास नही रहा है। खबर लिखे जाने तक अंक तालिका में एमआई 8वें स्थान पर मौजूद है। अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में इस टीम ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं, चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

इस सीजन खामोश है रोहित का बल्ला

इस साल रोहित शर्मा का बल्ला भी अब तक ज्यादातर मैचों में खामोश रहा है। रोहित शर्मा के आईपीएल 2023 के रिकॉर्ड की बात की जाए तो 7 मुकाबलों में 181 रन बनाए हैं। हालांकि, हिटमैन का बल्ला जब चलता है तो बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। भले ही रोहित शर्मा शर्मा का फॉर्म फिलहाल उनका साथ नहीं दे रहा, लेकिन इस अनुभवी बल्लेबाज को कोई भी विपक्षी टीम हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती।

रोहित शर्मा के लिए स्पोशल वीडियो

मुंबई के फैंस ने हमेशा रोहित शर्मा की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी पर भरोसा जताया है। मुंबई इंडियंस ने अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर रोहित शर्मा के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित शर्मा की कप्तानी और बल्लेबाजी की खूब प्रशंसा की गई। गौरतलब है कि वीडियो में रैप का इस्तेमाल हुआ है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है,"𝐇𝐈𝐓𝐌𝐀𝐍 𝘴𝘪𝘳𝘧 𝘯𝘢𝘢𝘮 𝘯𝘢𝘩𝘪 𝘩𝘢𝘪, 𝐄𝐌𝐎𝐓𝐈𝐎𝐍 𝘩𝘢𝘪 𝘥𝘦𝘴𝘩 𝘬𝘢।"

बता दें कि मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला रविवार (29-04-23) को राजस्थान के खिलाफ है। अगर मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो अब हर मुकाबले में टीम को अच्छा परफॉर्म करना होगा।