विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Rohit Sharma: 30 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं रोहित, महंगी कारों के भी शौकीन हैं Hitman

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Sun, 30 Apr 2023 11:00 AM (IST)

Happy Birthday Rohit Sharma भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान अपने पावर हिटिंग और कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रदर्शनों के ...और पढ़ें

रोहित शर्मा का जन्मदिन। Rohit Sharma Birthday
रोहित शर्मा का जन्मदिन। Rohit Sharma Birthday

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Happy Birthday Rohit Sharma: रोहित शर्मा एक ऐसा नाम है जिसे क्रिकेट की दुनिया में किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान अपने पावर हिटिंग और कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रदर्शनों के लिए जाने जाते हैं। 30 अप्रैल को रोहित शर्मा 36 साल के हो गए। रोहित को महंगी कारों का बहुत बहुत शौक है। साथ ही लग्जरी घर का भी।

रोहित शर्मा जैसे बड़े सितारे के लिए विदेशी कारों का संग्रह खरीदना आसान है। रोहित ने अपने अपनी पहली कार स्कोडा लौरा खरीदी थी। विराट कोहली और अन्य भारतीय क्रिकेटरों के विपरीत रोहित शर्मा की कार रेंज बहुत मामूली है। रोहित शर्मा के पास लगभग सात अलग-अलग कंपनी की कारें हैं। 

रोहित शर्मा के पास हैं महंगी कारें

रोहित के पास BMW M5, BMW X3, Fortuner, स्कोडा लौरा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज-बेंज GLS 350d जैसी कारे हैं। इसके अलावा भारतीय कप्तान पास रेसिंग कार भी है।

30 करोड़ का है आलीशान घर

बात करें रोहित शर्मा के लग्जरी घर की तो उनका घर मुंबई के सबसे महंगे घरों में से एक है। रोहित शर्मा का यह घर मुंबई के वर्ली स्थित आहूजा टॉवर्स में है। रोहित शर्मा ने रितिका से सगाई के बाद 2015 में यह घर 30 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस घर को सिंगापुर के मशहूर डिजाइनर 'पाल्मर एंड टर्नर' ने डिजाइन किया है।

इस आलीशान आशियाने में मीटिंग के लिए ऑफिस रूम, मिनी थियेटर और स्वीमिंग पूल जैसी आकर्षक चीजे बनी हैं। 6000 स्क्वॉयर फीट में बना रोहित का घर आहूजा टॉवर्स की 29वीं मंजिल पर स्थित है। रोहित के घर की बालकनी से अरब सागर का सुंदर नजारा दिखता है।