विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni ने क्यों सौंपी Ruturaj Gaikwad के हाथों में CSK की कमान? Ravi Shastri ने असली वजह का किया खुलासा

Published: Sun, 31 Mar 2024 08:44 PM (IST)

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की ...और पढ़ें

रवि शास्त्री ने बताया धोनी ने क्यों सौंपी रुतुराज को कप्तानी।
रवि शास्त्री ने बताया धोनी ने क्यों सौंपी रुतुराज को कप्तानी।

HighLights

  1. रवि शस्त्री ने बताया, क्यों धोनी ने सौंपी रुतुराज के हाथों में कप्तानी
  2. रुतुराज की कैप्टेंसी में सीएसके ने किया है आईपीएल 2024 का दमदार आगाज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के आगाज से ठीक पहले एमएस धोनी ने हर किसी को अपने एक और फैसले से चौंका दिया था। माही ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ते हुए रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में टीम की बागडोर सौंप दी थी।

धोनी का यह कदम काफी चौंकाने वाला था, क्योंकि रुतुराज के पास इस लीग या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। इस बीच, भारत के पूर्व हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री ने बताया है कि किस वजह के चलते धोनी ने रुतुराज के हाथों में थमाई सीएसके की कप्तानी।

रवि शास्त्री ने बताई वजह

रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, "यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन है और यह बात एकदम क्लियर है। आप जानते हैं कि यह उनकी बॉडी पर निर्भर करेगा कि वह पूरा सीजन खेलेंगे या फिर नहीं। यह समय आने पर ही पता चलेगा। हालांकि, जो धोनी ने किया, उन्होंने खुद से कहा कि मैं (धोनी) रुतुराज को बीच टूर्नामेंट में जॉब नहीं देना चाहता हूं।"

यह भी पढ़ें- GT vs SRH: अहमदाबाद में कहां हुई चूक? कप्तान Pat Cummins ने बताई हार की बड़ी वजह, बोले- एक बल्लेबाज भी फिफ्टी...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, "आप (रुतुराज) बाहर से हॉट सीट पर रहिए और मैं पीछे से देख रहा हूं। अगर रुतुराज को मेरी किसी मदद की जरूरत पड़ेगी, तो मैं उसकी सहायता करूंगा। हालांकि, मुझे लगता है कि इस बार वैसा नहीं होगा जैसा जडेजा के कप्तान रहने पर हुआ था। धोनी इस बार ज्यादा बैकसीट पर रहेंगे और ड्रिंक्स या ब्रेक के समय पर थोड़ा बहुत योगदान देंगे।"

CSK ने किया है दमदार आगाज

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। सीएसके ने टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पटखनी दी थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में टीम ने गुजरात टाइटंस को 63 रन के पीटा था। बल्लेबाजी में रचिन रविंद्र और शिवम दुबे ने जमकर धमाल मचाया है। वहीं, गेंदबाजी में दीपक चाहर और मुस्ताफिजुर रहमान ने काफी इम्प्रेस किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।