पंजाब किंग्स का काम खराब करने ट्रेड में उतरी राजस्थान रॉयल्स! हार्दिक पांड्या के बदले MI को दो खिलाड़ी देने को तैयार
हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर इस समय में सबसे ज्यादा चर्चा है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

हार्दिक पांड्या

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। आईपीएल में उनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए ज्यादातर टीमें पूरा जोर लगा रही हैं, जिसमें सबसे आगे पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम आ रहा है।
क्रिकबज के मुताबिक पंजाब और मुंबई के बीच ट्रेड लगभग पक्का माना जा रहा था, जहां अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद के बदले पंजाब हार्दिक को अपने टीम में शामिल करने वाले थी। मगर इस बीच राजस्थान की भी नजर हार्दिक पर बनी हुई है।
दो स्टार खिलाड़ी देने को तैयार राजस्थान
पंजाब-मुंबई ट्रेड के बीच राजस्थान ने भी एंट्री मारी है। वो हार्दिक के बदले टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को देने को तैयार है। वहीं इसके साथ वो रवि बिश्नोई को भी मुंबई को सौंपने को देख रही है।
हालांकि, मुंबई बल्लेबाज के साथ एक अच्छा तेज गेंदबाज तलाश रही है, जिसकी वजह से राजस्थान के साथ ट्रेड होना अभी संभव नहीं दिख रहा है। वहीं राजस्थान शायद ही जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज को छोड़ेगी। ये जानना भी जरुरी है कि मुंबई ने राजस्थान के सामने ऐसी कोई मांग भी नहीं रखी है।
सूर्या बने रहेंगे मुंबई के साथ
हार्दिक के ट्रेड के बीच ये भी चर्चा थी कि मुंबई सूर्यकुमार यादव को लेकर भी दूसरी टीमों से बातचीत कर रही है। मगर मुंबई ने इन सभी अफवाहों पर ताला लगा दिया है।
मुंबई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सूर्या ट्रेड के लिए उपलब्ध नहीं है और उनको लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है और न ही होगी। वहीं सूत्र ने हार्दिक के पंजाब के साथ ट्रेड को लेकर चुप्पी साध ली।
मुंबई का रहा था खराब प्रदर्शन
मुंबई का पिछले साल बेहद खराब प्रदर्शन रहा था। वो 14 में से सिर्फ 10 मैच जीत पाई थी और प्वाइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर रही थी। हार्दिक का बतौर कप्तान और खिलाड़ी परफॉर्मेंस निराशाजनक रहा, जिसकी वजह से अब टीम में बदलाव होना लगभग तय माना जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।