रवि शास्त्री की एक सलाह पर अपना आपा खो बैठे थे एस. श्रीसंत, ड्रेसिंग रूम में जमकर हुआ था तमाशा
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत और रवि शास्त्री के बीच 2007 के इंग्लैंड दौरे पर तीखी बहस हुई थी। ...और पढ़ें

एस. श्रीसंत-रवि शास्त्री

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत अपने गर्म मिजाज के लिए जाने जाते थे। वे मैदान पर विकेट लेने के बाद भी अपनी आक्रामकता दिखाते थे। यही नहीं उनका कई खिलाड़ियों के साथ विवाद भी हुआ। आईपीएल के दौरान हरभजन सिंह का थप्पड़ कांड तो हर किसी को याद है, जब श्रीसंत को हरभजन ने थप्पड़ जड़ दिया था। उससे पहले श्रीसंत की पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री से भी जमकर बहस हो चुकी थी।
शास्त्री ने श्रीसंत की एक गलती पर उन्हें सलाह दी थी। अपनी गलती मानने और उसमें सुधार करने के बजाय श्रीसंत ने शास्त्री से लड़ाई शुरू हो गई। नेट सेशन के दौरान शुरू हुई ये लड़ाई ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गई थी। दोनों आपस में बहस कर रहे थे और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। हालांकि, सीनियर खिलाड़ियों के दखल के बाद शास्त्री और श्रीसंत शांत हुआ लेकिन उनके विवाद की खूब चर्चा हुई थी।
एस. श्रीसंत और रवि शास्त्री का विवाद
साल 2007 में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी, जहां श्रीसंत भी टीम का हिस्सा थे। रवि शास्त्री टीम इंडिया के मैनेजर के रूप में दौरे पर गए थे। यहां पर भारतीय खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे और इसी कड़ी में श्रीसंत भी नेट में गेंदबाजी कर रहे थे। श्रीसंत ने इस दौरान कई बार नो-बॉल फेंकी, जिससे रवि शास्त्री नाराज हो गई। उन्होंने श्रीसंत को क्रीज से पीछे रहते हुए गेंदबाजी करने की सलाह दी। हालांकि, शास्त्री ने जैसे ही उन्हें नो-बॉल को लेकर सलाह दी, श्रीसंत भड़क गए।
सीनियर खिलाड़ियों ने शांत कराया मामला
श्रीसंत ने अपना आपा खो दिया और शास्त्री से बहस करने लगे। श्रीसंत ने तो यहां तक कह दिया था कि वे उनके कोच नहीं हैं और इस वजह से उन्हें सलाह न दें। अभ्यास सत्र के दौरान शुरू हुई ये कहासुनी ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गई और मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद कप्तान राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। सीनियर खिलाड़ियों को हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।