विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महेला जयवर्धने के बाद कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का अगला हेड कोच? CSK दिग्गज समेत ये 5 खिलाड़ी रेस में शामिल

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:30 PM (IST)

मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने को हेड कोच के पद से हटा दिया है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है।

मुंबई इंडियंस टीम

मुंबई इंडियंस टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कप्तान महेला जयवर्धने ने शनिवार को आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। मुंबई और जयवर्धने ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है। अब मुंबई उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गई है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई का अगला हेड कोच बनने की रेस में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच रह चुके माइकल हसी और आरोन फिंच शामिल हैं।

इसके अलावा, साउथ अफ्रीका के एड्रियन बिरेल और मार्क बाउचर का नाम भी आ रहा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन भी हेड कोच बनने की रेस में बने हुए हैं।

सीएसके के साथ काम कर चुके हैं हसी

हसी पिछले नौ सालों से सीएसके के साथ बैटिंग कोच के रूप में जुड़े हुए थे। उनकी मौजूदगी में सीएसके ने कई खिताब जीते। जहीर खान के हेड कोच बनने के बाद उन्हें कोचिंग स्टाफ से हटा दिया गया।

फिंच का इस रेस में नाम आना हैरान करने वाला है। फिंच के पास कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है। हालांकि, वो अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप जीता चुके हैं। साथ ही वो 9 अलग-अलग आईपीएल टीमों के साथ खेल भी चुके हैं।

इसके अलावा, मोर्गन के पास भी कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है। हालांकि, उनकी गिनती इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन कप्तानों में होती है। वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी आईपीएल में कप्तानी की है।

बिरेल ने जीते हैं तीन खिताब

साउथ अफ्रीका के एड्रियन बिरेल के पास कोचिंग का शानदार अनुभव है। बिरेल पूरे विश्व में पुरुष और महिला टीमों के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को एसए टी20 कप का खिताब तीन बार जिताया है।

वहीं, बाउचर पहले भी साल 2023 और 2024 में मुंबई इ़ंडियंस के हेड कोच रह चुके हैं। हालांकि, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें हटाकर जयवर्धने को कमान सौंपी गई थी। ऐसे में अब दोबारा से उन्हें हेड कोच बनाने का फैसला हैरान करने वाला होगा।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए शुभमन गिल का बड़ा फैसला, इस टूर्नामेंट में बल्ले की धार करेंगे तेज

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के दो शब्द वाले पोस्ट ने मचाई तबाही, मौका न मिलने पर छलका दर्द