Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Indians की कप्‍तानी दोबारा Rohit Sharma को सौंप देना चाहिए, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया बेबाक बयान

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 12:59 PM (IST)

    MI vs RR IPL 2024 भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर ने अपने बयान से खलबली मचा दी है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा को दोबारा कप्‍तानी सौंप देना चाहिए। मुंबई इंडियंस को सोमवार को आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी। मुंबई की मौजूदा सीजन में यह लगातार तीसरी हार रही।

    Hero Image
    रोहित शर्मा को दोबारा कप्‍तान बनते देखना चाहते हैं मनोज तिवारी

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्‍लेबाज मनोज तिवारी ने कहा कि मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा को वापस कप्‍तानी सौंप देना चाहिए। पांच बार की आईपीएल चैंपियन का मौजूदा सीजन में अब तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मैचों में शिकस्‍त झेलनी पड़ी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि हार्दिक पांड्या को आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया और फिर रोहित शर्मा की जगह उन्‍हें कप्‍तान के रूप में रिप्‍लेस किया गया। हालांकि, गुजरात टाइटंस को पहले ही साल आईपीएल चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या की मुंबई में वापसी सुखद नहीं रही।

    हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी में मुंबई इंडियंस अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है। मुंबई की राजस्‍थान के हाथों शिकस्‍त के बाद मनोज तिवारी ने क्रिकबज से बातचीत करते हुए कहा कि रोहित शर्मा को दोबारा कप्‍तानी सौंप देना चाहिए। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुंबई इंडियंस को 125/9 के स्‍कोर पर रोका और फिर 27 गेंदें शेष रहते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

    यह भी पढ़ें: Rohit Sharma के लिए फिर काल बने Trent Boult, पहली गेंद पर हुआ हिटमैन का काम तमाम; शर्मनाक लिस्ट में बने नंबर वन

    मनोज तिवारी ने क्‍या कहा

    इससे पहले मुंबई को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी।

    मुंबई की कप्‍तानी रोहित शर्मा को लौटा देनी चाहिए। मुझे यह समझ आया कि मुंबई इंडियंस के मालिकों को फैसला लेने में झिझक नहीं होती है। उन्‍होंने फैसला करके रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बना दिया। रोहित शर्मा ने फ्रेंचाइजी के लिए पांच आईपीएल खिताब जीते हैं।

    कप्‍तानी में बदलाव बड़ा फैसला है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक कोई अंक नहीं लिया है। कप्‍तानी भी सभी जगह है। ऐसा नहीं कि कप्‍तानी बहुत अच्‍छी हो और भाग्‍य का साथ नहीं मिल रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी अच्‍छी नहीं रही है।

    दर्शकों से परेशान हार्दिक पांड्या

    मुंबई इंडियंस का कप्‍तान बनने के बाद से ही हार्दिक पांड्या फैंस के निशाने पर हैं। वो जिस भी मैदान में जा रहे हैं, वहां दर्शकों की हूटिंग का शिकार बन रहे हैं। हद तो तब हो गई जब वानखेड़े स्‍टेडियम जो कि मुंबई इंडियंस का होमग्राउंड है, वहां भी पांड्या की जमकर हूटिंग हुई।

    प्रसारणकर्ता संजय मांजरेकर और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा ने दर्शकों को शांत करते हुए हार्दिक पांड्या के प्रति समर्थन जताया। मुंबई को अपना अगला मैच दिल्‍ली के खिलाफ 7 अप्रैल को खेलना है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन की कोश‍िश पहली जीत दर्ज करने की होगी।

    यह भी पढ़ें: वानखेड़े में Mumbai Indians ने रचा इतिहास, IPL में कोई भी टीम आजतक नहीं कर सकी ये कमाल