विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025: रोहित शर्मा की ये कैसी शुरुआत? धांसू रिकॉर्ड बनाया और नाक भी कटाई

Published: Sun, 23 Mar 2025 07:41 PM (IST)

आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस भिड़ रहे हैं। चेन्‍नई ऋतुराज गायकवाड़ ने ...और पढ़ें

रोहित शर्मा का नहीं खुला खाता। इमेज- बीसीसीआई
रोहित शर्मा का नहीं खुला खाता। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. रोहित शर्मा का नहीं खुला खाता
  2. रोहित ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड
  3. टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स की टक्‍कर मुंबई इंडियंस से हो रही है। इस महामुकाबले में चेन्‍नई ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुकाबले में बिना कोई गेंद खेले ही मुंबई के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। इतना ही नहीं उन्‍होंने अपने सबसे करीबी दोस्‍त दिनेश कार्तिक को भी पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले प्‍लेयर बने

दरअसल, रोहित शर्मा अब आईपीएल में दूसरे सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले प्‍लेयर बन गए हैं। 2008 से आईपीएल खेल रहे रोहित आज लीग के इतिहास का 258वां मुकाबला खेल रहे हैं। इससे पहले उन्‍होंने और दिनेश कार्तिक ने 257-257 मैच खेले थे। आईपीएल में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी भी पहले सीजन से ही लीग का हिस्‍सा हैं और वह आज 265वां मुकाबला खेल रहे हैं।

IPL में सबसे ज्‍यादा मैच

  • एमएस धोनी: 265
  • रोहित शर्मा: 258
  • दिनेश कार्तिक: 257
  • विराट कोहली: 253
  • रवींद्र जडेजा: 240

रोहित शर्मा का नहीं खुला खाता

मुकाबले में रोहित शर्मा डक पर पवेलियन लौटे। ऐसे में रोहित ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना दिया है। वह लीग में संयुक्‍त रूप से सबसे ज्‍यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 4 गेंदों का सामना किया और कोई रन नहीं बनाया। पहले ही ओवर में खलील अहमद ने उन्‍हें शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया।

खलील अहमद ने आईपीएल में तीसरी बार रोहित को आउट किया है। स्टंप पर आसान इनस्विंगर, रोहित ने सोचा कि वह फ्लिक करके चौका मार सकते हैं, लेकिन मिड-विकेट पर कैच आउट हो गए। CSK को शानदार शुरुआत मिली। रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और ग्‍लेन मैक्‍सवेल आईपीएल में अब तक 18-18 बार डक पर आउट हो चुके हैं। इतना ही नहीं रोहित चेपॉक में तीसरी पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मैदान में घुसकर Virat Kohli को गले लगाना फैन को पड़ा भारी, अब पहुंचा थाने; लगी हथकड़ी

आईपीएल में सबसे ज्‍यादा डक

  • 18 - रोहित शर्मा (253 पारी)
  • 18 - ग्लेन मैक्सवेल (129 पारी)
  • 18 - दिनेश कार्तिक (234 पारी)
  • 16 - पीयूष चावला (92 पारी)
  • 16 - सुनील नरेन (111 पारी)
  • 15 - मंदीप सिंह (98 पारी)
  • 15 - राशिद खान (60 पारी)

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: Ishan Kishan और Travis Head के तूफान में उड़ा राजस्‍थान, हैदराबाद का विजयी आगाज