Move to Jagran APP

IPL 1000th Match: जायसवाल के शतक पर टिम डेविड के 3 सिक्स पड़े भारी, ऐतिहासिक मुकाबले में 6 विकेट से जीता मुंबई

MI vs RR Match IPL 1000th Match आईपीएल इतिहास 1000वें मैच में मुंबई इंडियंस ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन गेंद शेष रहते 214 रन बाए। टिम डेविड और सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा को जीत का बर्थडे गिफ्ट दिया।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarPublished: Mon, 01 May 2023 12:24 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2023 05:04 AM (IST)
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को चार विकेट से हराया। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MI vs RR Match IPL 1000th Match: आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल इतिहास के 1000वें मैच में मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया। टिम डेविड ने तीन गेंद पर लगातार तीन सिक्स लगाकर रोहित को बर्थडे गिफ्ट दिया।

loksabha election banner

राजस्थान के 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर पहला झटका दिया। इसके बाद कैमरून ग्रीन और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। अश्विन ने दोनों को आउट कर मैच में रोमांच लगा दिया।

Tim David राजस्थान से छीनी जीत

इसके बाद मुंबई के लिए सूर्या चमका। सूर्या ने 24 गेंद पर तूफानी अर्धशतक जड़ा। 55 के निजी स्कोर पर वह ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। सूर्या के आउट होते ही राजस्थान मैच में वापस आ गया था, लेकिन टिम डेविड ने 14 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाते हुए राजस्थान के जबड़े से जीत छीन ली। राजस्थान के लिए अश्विन ने 2 विकेट लिए। मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर 3 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।

Yashasvi Jaiswal ने जड़ा शतक

इससे पहले टॉस जीतकर राजस्थान के लिए ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल और बटलर ने तेज शुरुआत की। जायसवाल और बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई। इसमें जायसवाल के 41 रन और बटलर ने 18 रन का योगदान दिया।

बटलर के आउट होने के बाद एक छोर से विकेट गिरते रहे। वहीं, दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल रन बनाते रहे। 18वें ओवर में दो लगातार चौके लगाकर जायसवाल ने अपना शतक पूरा किया। जायसवाल आखिरी ओवर में 124 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने अपनी पारी में 62 गेंद खेली और 16 चौके और 8 शानदार सिक्स लगाए। मुंबई की तरफ से अरशद ने तीन विकेट लिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.