विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs DC: IPL 2024 में Mumbai Indians की पहली जीत के बाद Hardik Pandya हुए गदगद, इन्हें बताया असली हीरो

Published: Sun, 07 Apr 2024 08:58 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 के 20वें मैच में 29 रन से हराकर मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन में अपनी ...और पढ़ें

MI vs DC: Hardik Pandya ने मुंबई की जीत का रोमारियो शेफर्ड को बताया असली हीरो
MI vs DC: Hardik Pandya ने मुंबई की जीत का रोमारियो शेफर्ड को बताया असली हीरो

HighLights

  1. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से दी मात
  2. रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद पर कूटे नाबाद 39 रन
  3. हार्दिक पांड्या ने रोमारियो शेफर्ड को बताया असली हीरो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस को खराब शुरुआत के बाद आखिरकार आईपीएल 2024 की पहली जीत मिल गई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई टीम ने 29 रन से जीत दर्ज की। लगातार तीन मैच गंवाने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई की ये पहली जीत रही।

पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट के नुकसान 205 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की जीत के बाद कप्तान हार्दिक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एमआई की जीत के बाद उन्होंने कहा कि पूरी टीम को इस पल का इंतजार था।

MI vs DC: Hardik Pandya ने मुंबई की जीत का रोमारियो शेफर्ड को बताया असली हीरो

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)ने कहा,

''हमें इस जीत को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। हमने क्लियर माइंड सेट के साथ अपने आप पर भरोसा रखा। हम आने वाले मैचों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, लेकिन अभी हमारा यही अच्छा कॉम्बिनेशन है। चेंजिंग रूम में बहुत सारा प्यार है। सभी एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं। पूरी टीम का मानना था कि लय में आने के लिए हमें एक जीत की जरूरत है। आज शुरुआत शानदार रही। 6 ओवर में 70 रन बनाना शानदार होता है।''

इसके अलावा हार्दिक ने रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) की जमकर तारीफ की, जिन्होंने पहली पारी के आखिरी ओवर में 32 रन कूटे और एनरिक नॉर्खिया की जमकर धुनाई की। हार्दिक ने रोमारियो को जीत का असली हीरो बताया और कहा कि उसने कुछ कमाल की हिटिंग की। उसने हमें गेम जिताया। दिल्ली के खिलाफ रोमारियो सबसे बड़ा डिफरेंस था। मुझे उसकी बैटिंग पसंद आई और उसके चेहरे पर मुस्कान हमेशा रहती है।

यह भी पढ़ें: MI vs DC: लगातार दूसरी शर्मनाक हार से तिलमिलाए कप्तान Rishabh Pant, गेंदबाजों ने लगाई जमकर क्लास; बल्लेबाजों पर भी बरसे

MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की मौजूदा सीजन की पहली जीत

मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 234 रन का स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शानदार बैटिंग की। रोहित ने 49 और ईशान ने 42 रन बनाए। आखिर में टिम डेविड ने 21 गेंद पर 45 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद पर नाबाद 39 रन कूटे और मुंबई को ये स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया। इसके जवाब दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। दिल्ली की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने 71 रन की नाबाद पारी खेली और पृथ्वी ने 66 रन बनाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।