यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MI Vs LSG: Mayank Yadav से पंगा नहीं… कमबैक पर Rohit Sharma को फंसाया; शुरुआती दो छक्कों का हिसाब चुकाया
मयंक यादव ने आईपीएल 2025 में शानदार वापसी की और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को अपना पहला शिकार ...और पढ़ें

HighLights
- मयंक यादव की शानदार आईपीएल वापसी
- मयंक यादव ने रोहित शर्मा को बनाया अपना शिकार
- रोहित शर्मा मैच में महज 12 रन बनाकर चलते बने
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mayank Yadav Return IPL 2025: मुंबई इंडियंस का आज आईपीएल 2025 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से सामना हो रहा है। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि मयंक यादव की वापसी हुई है, जो कि बैक इंजरी के चलते अब तक टूर्नामेंट में मैच नहीं खेल पाए थे।
शार्दुल ठाकुर की जगह उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिली हैं। मयंक, जिन्हें तेज गेंदबाजी करने की वजह से स्पीड का सौदागर कहा जाता हैं, उन्हें मौजूदा सीजन के पहले मैच में शानदार वापसी की। मयंक ने मुंबई के स्टार रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया।
Mayank Yadav ने रोहित शर्मा का किया शिकार
दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से पारी का आगाज करने रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने की। तीसरे ओवर में ही रोहित के रूप में मुंबई को पहला झटका लगा। लखनऊ के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने आईपीएल में कमबैक करते ही धमाल मचा दिया।
पारी के तीसरे ओवर में जब मयंक गेंदबाजी करने आए तो इस ओवर की पहली गेंद वाइड रही। फिर रोहित शर्मा ने लगातार दो गेंदों पर छक्का लगाकर मयंक की खबर ली। तीसरी और चौथी गेंद पर मयंक ने रोहित को कोई रन नहीं लेने दिया। पांचवीं गेंद पर फिर मयंक ने रोहित को अपना शिकार बनाया।
यह भी पढ़ें: MI Vs LSG: क्या होता है ESA Day? जिसके तहत 19000 बच्चों का सपना हुआ पूरा; नीता अंबानी का बयान वायरल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर रोहित ने डीप प्वाइंट की ओर शॉट मारना चाहा, लेकिन गेंद की गति और लाइन से चकमा खा गए। इस बीच बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन पर मौजूद फील्डर प्रिंस यादव के हाथों में चले गई और उन्होंने आसानी-सा कैच लपक लिया। 33 रन के स्कोर पर मुंबई को इस तरह रोहित के रूप में पहला झटका लगा। रोहित के बल्ले से महज 12 रन ही निकल सके।
MI Vs LSG: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा
इम्पैक्ट सब: जसप्रीत बुमराह, रॉबिन मिन्ज, सत्यनारायण राजू, राज बावा, रीस टॉपली
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, आयुष बदौनी, दिग्वेश राठी, अब्दुल समद, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव
इम्पैक्ट सब : डेविड मिलर, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह
