विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs RCB: रियान रिकेलटन का कैच देख भन्ना जाएगा माथा, पीछे भागते हुए किया अद्भुत काम, देखें Video

Published: Mon, 07 Apr 2025 10:04 PM (IST)

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया। इस मैच में विराट कोहली और आरसीबी के कप्तान ...और पढ़ें

रियान रिकेलटन ने पीछे भागते हुए पकड़ा शानदार कैच
रियान रिकेलटन ने पीछे भागते हुए पकड़ा शानदार कैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज रियान रिकेलटन ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ ऐसा कैच पकड़ा जिसे देख हर कोई हैरान रह जाए। ये कैच पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन रिकेलटन ने हार नहीं मानी और पीछे भागते हुए गेंद को लपक लिया।

इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए। ये स्कोर और ज्यादा हो सकता था अगर रिकेलटन वो कैच नहीं लेते तो।

यह भी पढ़ें- MI vs RCB: इस अंग्रेज बल्लेबाज को आउट करते हुए हार्दिक पांड्या ने जमाया 'दोहरा शतक', मुंबई के कप्तान ने गजब कर डाला

कप्तान पाटीदार को किया चलता

विराट कोहली के बाद पाटीदार मुंबई की पिच पर उसके गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे थे। वह तेजी से रन बना रहे थे। 19वां ओवर फेंक रहे थे ट्रेंट बोल्ट। बोल्ट की ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद को पाटीदार ने फाइन लेग के ऊपर खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद गई सीधे विकेटकीपर के सिर के ऊपर से। गेंद बाउंड्री की तरफ जा रही थी। तभी रिकेलटन ने पीछे दौड़ लगा दी।

रिकेलटन गेंद को देखते रहे और पीछे भागते हुए उन्होंने शानदार डाइव मार कैच लपका। इस कैच के लिए दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह भी दौड़े थे, लेकिन दोनों से पहले रिकेलटन पहुंच गए। इसी के साथ उन्होंने पाटीदार की 32 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 64 रन बनाए।

विराट ने किया कमाल

पाटीदार से पहले विराट ने मुंबई के गेंदबाजों की हवा निकाल दी। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर फिल सॉल्ट के आउट होने के बाद विराट ने आक्रामक रुख अपनाया और तेजी से रन बनाए। इस पारी के दौरान विराट ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मुंबई के कप्तान पांड्या ने उनका शिकार किया। वह 15वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए।

विराट ने 42 गेंदों का सामना कर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 19 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। इन सभी पारियों के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढे़ं- IPL 2025: आशीष नेहरा के ज्ञान ने बदल दी Rishabh Pant की जिंदगी, कार हादसे के बाद कभी नहीं कर पाते वापसी!