विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni संन्यास की अटकलों के बीच पहुंचे चंडीगढ़, क्या खेलेगें पंजाब के खिलाफ आखिरी मैच?

Published: Sun, 06 Apr 2025 06:16 PM (IST)

भारत और आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई ...और पढ़ें

एमएस धोनी के संन्यास की खबरों ने फिर पकड़ा तूल
एमएस धोनी के संन्यास की खबरों ने फिर पकड़ा तूल

HighLights

  1. MS Dhoni के संन्यास की खबरों ने फिर पकड़ा तूल
  2. संन्यास की खबरों के बीच चंडीगढ़ पहुंचे धोनी
  3. धोनी के आईपीएल करियर पर अभी भी सस्पेंस

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी और भारत के महान कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल संन्यास की अटकलें शनिवार से तेज हैं। चेन्नई ने कल अपने घर चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के दौरान कुछ चीजें देखने को मिली थीं जिससे लगने लगा था कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल मैच हो सकता है।

हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। धोनी ने किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया। धोनी के माता-पिता दिल्ली के खिलाफ मैच में दिखे थे और उनकी पत्नी, बेटी भी थीं। उनकी पत्नी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह संभवतः कह रही हैं कि ये लास्ट मैच है। इसी कारण धोनी के संन्यास की खबरें तेज हो गई थीं।

यह भी पढ़ें- जिसने पंजाब को दी मात, प्रीति जिंटा ने उसे ही दी बधाई और मिलाया हाथ, डिंपल गर्ल ने सादगी से ढाया कहर, Video

चंडीगढ़ पहुंचे धोनी

चेन्नई को अपना अगला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ उसके घर में खेलना है और इस मैच के लिए टीम वहां पहुंच गई है। धोनी के चंडीगढ़ पहुंचने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी को देखते ही फैंस उनके नाम की आवाज लगाने लगे और उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन दिखे। हालांकि, धोनी ने अभी तक कुछ साफ नहीं किया है कि वह इस आईपीएल के बाद अगले सीजन खेलेंगे या नहीं।

धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह तब से सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं। इसी कारण उनके फैंस आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि धोनी को खेलता हुए देखने का मौका मिल जाए।

नहीं दिख रहा दम

धोनी इस सीजन विकेटकीपिंग में वही रंग में दिख रहे हैं जिसके लिए उन्हें जाना जाता है, लेकिन बल्ले से वह वो कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में वह 12वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इसी कारण धोनी के कुछ फैंस उनसे निराश हैं और कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'MS Dhoni को IPL 2023 के बाद संन्‍यास लेना चाहिए था, वह इज्‍जत गंवा रहे हैं', माही के साथी खिलाड़ी ने दिया बेबाक बयान