Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GT Vs LSG: मिचेल मार्श के ऐतिहासिक शतक, पूरन के तूफान ने गुजरात को दिया झटका, लखनऊ ने जीता मुकाबला

    Updated: Thu, 22 May 2025 11:45 PM (IST)

    गुजरात टाइटंस की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। लेकिन उसकी कोशिश है कि वह टॉप-2 में रहते हुए लीग चरण का अंत करे। उसके इस सपने को झटका लगता दिख रहा है क्योंकि गुरुवार को लखनऊ ने गुजरात को उसके ही घर में हरा दिया है।

    Hero Image
    मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने फिर दिखाया तूफानी अंदाज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मिचेल मार्श (117), निकोलस पूरन (नाबाद 56) की शानदार पारियों के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस को  उसके घर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 33 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने महज दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। अब उसकी कोशिश टॉप-2 में फिनिश करने की है। इस हार से उसके इस सपने को झटका लग सकता है। वहीं लखनऊ के लिए ये सांत्वना जीत है। वह पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

    यह भी पढ़ें- GT vs LSG: शतक मिचेल मार्श ने ठोका इतिहास में छा गए भाई शॉन, 17 साल में पहली बार हुआ ये कारनामा, जानिए अनोखा रिकॉर्ड

    फेल हो गई तिगड़ी

    इस सीजन गुजरात की सफलता की अहम कड़ी कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की तिगड़ी रही है। लेकिन लखनऊ के खिलाफ तीनों में से कोई भी नहीं चल सका। गिल और सुदर्शन ने टीम को ठोस शुरुआत जरूर दी, लेकिन जो टारगेट टीम को मिला था उसके लिए जरूरी था कि ये दोनों लंबा खेलें। पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर विल ओ रोर्के ने सुदर्शन की पारी का अंत कर दिया। वह 16 गेंदों पर 21 रन पाए। आवेश खान ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर गिला को आउट किया। हालांकि, इसमें अब्दुल समद के शानदार कैच का रोल ज्यादा रहा। गुजरात के कप्तान ने 20 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 35 रन बनाए।

    बटलर तेजी से रन बना रहे थे। तभी 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर उनके डंडे भी उखड़ गए। ये काम किया आकाश सिंह ने। बटलर ने 18 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाए।

    शाहरुख-रदरफोर्ड ने लड़ी लड़ाई

    हालांकि, इन तीनों के आउट होने के बाद भी गुजरात की टीम मैच में बनी हुई थी और इसका कारण था शाहरुख खान शेरफाने रदरफोर्ड की तूफानी बैटिंग इन दोनों ने 40 गेंदों पर 86 रनों की साझेदारी कर लखनऊ को टेंशन में ला दिया। 17वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने रदरफोर्ड को आउट कर दिया। उन्होंने 22 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। इसी ओवर में शाहरुख ने अपने 50 रन पूरे किए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर आवेश ने राहुल तेवितया को पवेलियन भेज दिया। वह दो रन ही बना पाए।

    अगले ओवर में शाहबाज ने अरशद खान को आउट कर गुजरात का छठा विकेट गिरा दिया। शाहरुख भी 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। शाहरुख ने 29 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। उनके जाने के बाद टीम की हार तय हो गई थी। आखिरी ओवर में आयुश बडोनी ने फेंका जिसमें उन्होंने कगिसो रबाडा (2) और साई किशोर (1) का विकेट लिया। 

    मार्श का कमाल

    गिल ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। मार्श और एडेन मार्करम ने टीम को ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर साई किशोर ने मार्करम को शाहरुख खान के हाथों कैच करवाते हुए गुजरात को पहली सफलता दिलाई। मार्करम अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 24 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए।

    इसके बाद मार्श और पूरन ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मार्श ने अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया और इसी के साथ अनोका रिकॉर्ड बना दिया। उनके भाई शॉन ने साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए शतक जमाया था और अब मिचेल ने जमाया है। इसी के साथ मार्श बंधु की जोड़ी आईपीएल में शतक जमाने वाली भाईयों की पहली जोड़ी है। मार्श की पारी का अंत 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुआ। अरशद खान ने उन्हें रदरफोर्ड के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और आठ छक्के मारे।

    पूरन नाबाद रहे। उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और पांच छक्के मारे। कप्तान पंत छह गेंदो पर 18 रन ही बना सके। पूरन और मार्स ने दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। ये लखनऊ के लिए दूसरे या इससे निचले क्रम के लिए अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    यह भी पढ़ें- GT vs LSG: गुजरात के गेंदबाज के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, बीच मैदान पर गिरा, दर्द से कराहते हुए गया बाहर