Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

DC vs GT Highlights, IPL 2023: डेविड मिलर ने गुजरात टाइटंस के विजयी रथ को रखा बरकरार, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मिली करारी हार

IPL 2023 DC vs GT Live Score: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का सातवां मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से शानदार जीत मिली। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में लगातार दूसरा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

By Priyanka JoshiTue, 04 Apr 2023 11:52 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। DC vs GT Live Score IPL 2023। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच आईपीएल 2023 का सातवां मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस को 6 विकेट स शानदार जीत मिली। ये गुजरात की इस सीजन की लगातार दूसरी जीत रही।

इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में ही 163 रन के लक्ष्य को हासिल किया। गुजरात टीम की जीत के रियल हीरो बनकर उभरे डेविड मिलर और साई सुदर्शन, जिन्होंने तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी के साथ टीम को मजबूती दी और इस जीत में अहम योगदान दिया। दिल्ली टीम की तरफ से एनरिक नॉर्ख्या ने 2 विकेट, जबकि खलील अहमद और मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट चटकाए।

DC vs GT: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, सरफराज खान, रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अमन खान, एनरिच नार्चे, खलील अहमद

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, साई सिदर्शन, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, जोशुआ लिटिल, मोहम्मद शमी, साई सुदर्शन।

DC vs GT Prediction: Warner करेंगे प्रहार, Gill मचाएंगे हाहाकार; इन 5 प्लेयर्स से दहलेगा दिल्ली का मैदान

4 Apr 202311:24:12 PM
DC vs GT Live Score Updates: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा

अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टीम ने 18.1 ओवर में ही 163 रनों का लक्ष्य हासिल किया। टीम की तरफ से डेविड मिलर और साई सुदर्शन चमके। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स टीम को इस सीजन लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

4 Apr 202311:20:18 PM
DC vs GT Live Score Updates: डेविड मिलर और साई सुदर्शन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 पारी के 18वें ओवर में साई सुदर्शन और डेविड मिलर के बीच अर्धशतकीय पारी पूरी हो चुकी है।

4 Apr 202311:17:20 PM
DC vs GT Live Score: साई सुदर्शन ने जड़ा दमदार अर्धशतक

गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने पारी के 17वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। साई  ने चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने एनरिक नॉर्ख्या की गेंदों का अटैकिंग तरीके से सामना किया। इस ओवर में कुल 14 रन बने।

17 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 151/4 रहा।

4 Apr 202311:13:52 PM
DC vs GT Live Score: 16वें ओवर में डेविड मिलर ने की छक्कों की बरसात

पारी के 16वें ओवर में डेविड मिलर ने धमाकेदार और पावरफुल अंदाज में चौथी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद पांचवीं गेंद पर भी गगनचुंबी छक्का लगाया और आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। इस तरह इस ओवर में कुल 20 रन बने। गुजरात टीम अब जीत से महज 20 रन दूर है।

16 ओवर के बागद गुजरात टाइटंस का स्कोर 137/4 रहा।

4 Apr 202311:04:48 PM
DC vs GT Live Score: डेविड मिलर को मिला जीवनदान

पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए। इस ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर को लेकर कुलदीप ने एलबीडब्ल्यू आउट की अपील की और अंपायर ने भी मिलर को आउट करार दिया, लेकिन डेविड ने इस दौरान रिव्यू लिया।

इस दौरान रिप्ले में देखने को मिला कि गेंद स्टंप से नहीं टकराई और मिलर को इस तरह जीवनदान मिला। थर्ड अंपायर के कहने पर ग्राउंड अंपायर ने अपनी फैसला बदला और मिलर नॉट आउट रहे।

4 Apr 202310:55:15 PM
DC vs GT Live Score Updates: गुजरात टाइटंस का गिरा चौथा विकेट

पारी के 14वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को चौथी सफलता मिली। मिचेल मार्श की दूसरी गेंद पर विजय शंकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। विजय शंकर इस दौरान 23 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस विकेट के बाद दिल्ली कैपिटल्स की जीत की उम्मीदें फिर से जिंदा हो गई है।

14वें ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 112/4 रहा।

4 Apr 202310:46:56 PM
DC vs GT Live Score Updates: साई-शंकर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

पारी के 13वें ओवर में साई सुदर्शन और विजय शंकर के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों टीम के बल्लेबाज क्रीज पर डटे हुए है। गुजरात टीम के लिए ये दोनों खिलाड़ी संकटमोचक बन टीम को जीत दिला सकते हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की नजरें इन दोनों की बेहतरीन साझेदारी तोड़ने पर है।

4 Apr 202310:43:58 PM
DC vs GT Live Score Updates: गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 रन के पार

पारी के 12वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खलील अहमद गेंदबाजी करने आए। इस ओवर की पहली गेंद पर इम्पैक्ट प्लेयर विजय शंकर ने शानदार चौका लगाया। दूसरी गेंद पर भी शंकर ने मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने का प्रयास किया और इस दौरान 2 रन आए। गुजरात टीम ने इस ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। इस ओवर में कुल 10 रन बने।

12 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 101/3 रहा।

4 Apr 202310:34:09 PM
DC vs GT Live Score, IPL 2023: 10 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 83/3

पारी के 10वें ओवर में साई सुदर्शन ने दूसरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। इस ओवर में कुल 9 रन बने। गुजरात टीम की पारी को संभालते हुए साई सुदर्शन और विजय शंकर अच्छी साझेदारी बनाते हुए नजर आ रहे है।

10 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 83/3 रहा।

4 Apr 202310:17:31 PM
DC vs GT Live Score Updates: 7वें ओवर में बने कुल 8 रन

पारी के सातवें ओवर में गुजरात टाइटंस की तरफ से विजय शंकर और मिचेल मार्श बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस ओवर में कुल 8 रन बने। दोनों बल्लेबाजों से टीम की पारी को संभालने की उम्मीदें की जा रही है।

7 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 62/3 रहा।

4 Apr 202310:14:01 PM
DC vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर बने विजय शंकर

छठे ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या के आउचट होने के बाद गुजरात टाइटंस ने जोश लिटिल की जगह विजय शंकर को अपने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा है। 7वें ओवर में मिचेल मार्श और विजय शंकर क्रीज पर मौजूद है।

4 Apr 202310:11:08 PM
DC vs GT Live Score Updates: कप्तान हार्दिक पांड्या हुए आउट

पावरप्ले की अंतिम गेंद पर कप्तान हार्दिक पांड्या कैच आउट हुए। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर खलील अहमद ने पांड्या को डेब्यूटेंट अभिषेक के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान हार्दिक 4 गेंदों पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुजरात टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।

6 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 54/3 रहा

4 Apr 202310:07:04 PM
DC vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस के 50 रन पूरे

पारी के छठे ओवर में खलील अहमद ने शानदार चौका लगाकर गुजरात टाइटंस के 50 रन पूरे किए।

4 Apr 202310:03:52 PM
DC vs GT Live Score Updates: दो विकेट के साथ ही नॉर्ख्या ने डाली 2 No Ball

दो विकेट के बाद नॉर्ख्या ने नो बॉल डाली। इस दौरान गुजरात टाइटंस को दूसरा फ्री हिट मिला। इस गेंद पर साई सुदर्शन ने शानदार छक्का जड़ा, ये छक्का देख फैंस को ऋषभ पंत के छक्के जड़ने की याद आई। दरअसल, पहले दिल्ली टीम से अक्षर पटेल ने पंत की तरह एक हाथ से छक्का जड़ा था, इसके बाद साई ने भी ये कमाल का नजारा पेश किया।

4 Apr 20239:59:50 PM
DC vs GT Live Score Updates: चौथे ओवर में बने कुल 6 रन

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार गेंदबाजी करने आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर साई सुदर्शन ने चौका लगाया। ओवर में कुल 6 रन बने। इस वक्त क्रीज पर शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

चौथे ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 36/1 रहा

4 Apr 20239:59:23 PM
DC vs GT live Score Updates: गुजरात टाइटंस का गिरा दूसरा विकेट

पारी के पांचवें ओवर में गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा। इस ओवर की पहली गेंद पर एनरिक नॉर्ख्या ने साहा की तरफ ही गेंद डाली और शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। इस दौरान गिल 13 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

4 Apr 20239:54:14 PM
DC vs GT Live Score: तीन ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 30/1

पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद एनरिक ने नो बॉल डाली और इस दौरान फ्री हिट मिला। शुभमन गिल ने इसका पूरा फायदा उठाया और एक चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 8 रन बने।

तीसरे ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 30/1 रहा।

4 Apr 20239:48:26 PM
DC vs GT Live Score Updates: गुजरात टाइटंस को लगा पहला झटका

पारी के तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को एनरिक नॉर्खिया ने क्लीन बोल्ड किया। इस दौरान साहा 7 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दरअसल, साहा शानदार शुरुआत करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन इस गेंद पर वो गति को नहीं समझ आए और गेंद सीधा स्टंप पर जा लगी।

4 Apr 20239:45:31 PM
DC vs GT Live Score Updates: गुजरात टाइटंस की पावरफुल शुरुआत

पारी के पहले ओवर में ऋद्धिमान साहा ने शानदार शुरुआत की । इसके बाद दूसरे ओवर में शुभमन गिल ने पहली और चौथी गेंद पर शानदार चौका जड़ा। ये ओवर दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार करने आए थे, लेकिन ये ओवर उनके लिए भी महंगा साबित हुआ। इससे ये पता चला कि दिल्ली की पिच पर रन बनाने में काफी फायदा मिलता है। इस ओवर में कुल 8 रन बने।

दूसरे ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 22/0 रहा।

4 Apr 20239:40:51 PM
DC vs GT Live Score Updates: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू

163 रन का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा पारी का आगाज करने उतरे। पहले ओवर में ही गुजरात टीम की शानदार शुरुआत हुई। टीम के सलामी बल्लेबाज साहा ने तीसरी और चौथी गेंद पर बैक-टू-बैत चौका लगाया, वहीं, आखिरी गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जड़ा। ये ओवर खलील अहमद के लिए महंगा साबित हुआ।

पहले ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 14/0 रहा।

4 Apr 20239:38:11 PM
DC vs GT Live Score: खलील अहमद को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चुना

गुजरात टाइटंस की पारी से पहले खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स टीम ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा है। खलील अहमद ने पिछले मैच में भी लखनऊ जायटंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें सरफराज खान की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा है।

4 Apr 20239:23:24 PM
DC vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस को मिला 163 रन का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। मैच में कप्तान डेविड वॉर्नर ने 37 रनों की पारी खेली, सरफराज खान ने 30 रन और अंत में अक्षर पटेल ने 36 रन की पारी खेलकर टीम को 162 रन बनाने में अहम योगदान दिया।

वहीं, गुजरात टाइटंस की तरफ से मोहम्मद शमी और राशिद खान को 3-3 सफलता मिली। 

4 Apr 20239:20:16 PM
DC vs GT Live Score: आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को लगा आठवां झटका

दिल्ली कैपिटल्स के विकेट गिरने के बाद अक्षर पटेल ने शानदार शॉट जड़ते हुए टीम की पारी को संभालने का काम किया। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ऐसा छक्का जड़ा जिसे देखकर फैंस और स्टैंड्स पर बैठे ऋषभ पंत काफी खुश हुए होंगे। फैंस को इस छक्के में पंत की परछाई दिखाई दी, लेकिन अंत में चौथी गेंद पर अक्षर पटेल डेविड मिलर के हाथों कैच आउट हुए। इस दौरान अक्षर ने 36 रन बनाए।

4 Apr 20239:16:40 PM
DC vs GT Live Score: राशिद खान ने अमन खान का किया शिकार

पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान ने अमन खान को कप्तान हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। इस गेंद से पहले अमन खान ने शानदार छक्का जड़ा था, लेकिन इसका बदला लेते हुए राशिद खान ने उन्हें अगली गेंद पर आईना दिखा दिया। अमन इस दौरान 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

19वें ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 150/7 रहा।

4 Apr 20239:12:33 PM
DC vs GT Live Score Updates: 18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 141/6

पारी के 18वें ओवर में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 77 मीटर का शानदार छक्का जड़ा। उन्होंने सरफराज खान के आउट होने के बाद टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी ले ली है। इस वक्त अक्षर शानदार लय में नजर आ रहे है। उनके साथ क्रीज पर अमन खान मौजूद है। 18 ओवर में कुल 9 रन बने।

18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 141/6 रहा।

4 Apr 20239:06:20 PM
DC vs GT Live Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स का गिरा छठा विकेट

गुजरात टाइटंस टीम की तरफ से राशिद खान ने पारी के 17वें ओवर में सरफराज खान को पवेलियन की राह दिखाई। सरफराज खान मैच के शुरुआत से ही क्रीज पर डटे हुए थे, लेकिन एक बड़ा शॉट लगाने के चलते वो जोश लिटिल के हाथों कैच आउट हुए। इस दौरान सरफराज खान 30 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद अमन खान बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

17वें ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 132/6 रहा।

4 Apr 20239:00:41 PM
DC vs GT Live Score, IPL 2023: 16वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 5 रन

पारी के 16वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने कुल 5 रन बनाए। 16 ओवर के बाद सरफराज खान और अक्षर पटेल की जोड़ी टीम की पारी को संभालने में जुटी हुई है। इस ओवर के बाद दिल्ली टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन का स्कोर है।

16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 126/5 रहा।

4 Apr 20238:57:05 PM
DC vs GT Live Score Updates: 15 ओवर के बाद दिल्ली टीम का स्कोर 121 /5

पारी के 15वें ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। इस ओवर में कुल 9 रन बने। 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 121 रन रहा।

15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 121/5 रहा।

4 Apr 20238:46:03 PM
DC vs GT Live Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स को लगा पांचवां झटका

पारी के 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान ने विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को क्लीन बोल्ड किया। बता दें कि इस दौरान अभिषेक 20 रन बनाकर आउट हुए। टीम को उनके विकेट के रूप में पांचवां झटका लगा। अभिषेक के बाद क्रीज पर अक्षर पटेल और सरफराज खान की जोड़ी मौजूद है।

13वें ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 107/5 रहा।

4 Apr 20238:44:11 PM
DC vs GT Live Score Updates: टीम को सपोर्ट करने ऋषभ पंत पहुंचे स्टेडियम

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे है। इस दौरान वह बैसाखी के सहारे मैच का लुत्फ उठाते हुए कैमरे में कैद हुए। फैंस पंत को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत

Rishabh Pant is H.E.R.E ❤💙

📷| Our owners and #RP17 in attendance at #QilaKotla, rooting our DC Boys 🤗#YehHaiNayiDilli #IPL2023 #DCvGT pic.twitter.com/88uDb1C3v1

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 4, 2023
4 Apr 20238:37:35 PM
DC vs GT Live Score Updates: अभिषेक पोरेल ने जड़ा पारी का पहला छक्का

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर कितनी गति और उछाल है, इसका पूरा फायदा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने उठाया और 11वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। ये कैच पकड़ने के लिए यश दयाल ने पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में पोरेल को 6 रन मिले। ओवर में कुल 10 रन बने।

पारी के 11वें ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 88/4 रहा।

4 Apr 20238:30:54 PM
DC vs GT Live Score Updates: 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 78/4

दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन वो 67 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद दिल्ली टीम की पारी लड़खड़ाई हुई नजर आ रही है। इस वक्त क्रीज पर सरफराज खान और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स टीम ने पारी के 10 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं।

10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 78/4 रहा।

4 Apr 20238:28:33 PM
DC vs GT Live Score: सरफराज खान को मिला जीवनदान

दिल्ली कैपिटल्स टीम को 67 रन के स्कोर पर दो बड़े झटके लगे। इसके बाद 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर सरफराज खान को जीवनदान मिला। ये गेंद सरफराज के हेल्मट पर लगी थी, लेकिन उन्होंने गेंद को पुल करने की कोशिश की। इस दौरान ऋद्धिमान साहा ने दौड़ लगाकर उनका कैच लपकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे। इसके बाद मैदान पर फिजियो टीम सरफराज को चेक करने के लिए पहुंची, गनीमत ये रही कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी।

9 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 70/4 रहा।

4 Apr 20238:24:05 PM
DC vs GT Live Score: कप्तान डेविड वॉर्नर के बाद रूसो लौटे पवेलियन

कप्तान डेविड वॉर्नर के आउट होने के बाद क्रीज पर आए रिलो रोसो बिना खाता खोले ही कैच आउट हुए। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर जोसेफ ने रिलो को एक खतरनाक बाउंसर डाली, जिसका सामना करने की कोशिश में रूसो ने बल्ला घुमाया, लेकिन राहुल तेवतिया ने शानदार कैच लपक लिया। इस दौरान राइली रूसो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।

4 Apr 20238:19:06 PM
DC vs GT Live Score Updates: जोसेफ ने कप्तान वॉर्नर को किया चलता

पारी के 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का विकेट लिया। इस गेंद पर वॉर्नर कट करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बॉल सीधा स्टंप पर जा लगी और वॉनर को पवेलियन लौटना पड़ा। इस दौरान उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को ये बड़ा झटका लगा है।

4 Apr 20238:13:02 PM
DC vs GT Live Score Updates: आठ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 67/2

पारी के 8वें ओवर में गुजरात टाइटंस की तरफ से हार्दिक पांड्या एक बार फिर गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में हार्दिक ने किफायती गेंदबाजी की। ओवर में दिल्ली कैपिटल्स टीम के बल्लेबाज 4 रन ही बना सके।

8वें ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 67/2 रहा।

4 Apr 20238:09:26 PM
DC vs GT Live Score: अल्जारी जोसेफ का महंगा ओवर

पारी के सातवें ओवर में गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी करने आए जोसेफ अल्जारी काफी महंगे साबित हुए। दिल्ली कैपिटल्स टीम के बल्लेबाजों ने इस ओवर में शानदार वापसी करते हुए रन बटोरे। ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर वॉर्नर ने चौका लगाया। ओवर में कुल 11 रन बने।

7 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 63/2 रहा

4 Apr 20238:03:55 PM
DC vs GT Live Score: हार्दिक के ओवर में बने कुल 10 रन

छठे ओवर में गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी करने हार्दिक पांड्या आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने स्क्वेयर लेग की तरफ चौका जड़ा। वहीं, अंतिम गेंद पर सरफराज खान ने चौका जड़ा। दोनों बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स टीम की पारी को संभालने की कोशिश में जुटे है। इस ओवर में कुल 10 रन बने।

छठे ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 52/2 रहा। डेविड वॉर्नर (25*) और सरफराज खान (2*) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

4 Apr 20237:58:31 PM
DC vs GT Live Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स का गिरा दूसरा विकेट

37 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर मिशेल मार्च को 4 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। इस ओवर की चौथी गेंद पर मार्श ने चौका जड़ा था, ऐसे में मोहम्मद शमी ने इसका बदला लेते हुए उनका पवेलियन का रास्ता दिखाया।

पांचवें ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 42/2 रहा।

4 Apr 20237:54:36 PM
DC vs GT Live Score Updates: चौथे ओवर में बने कुल 4 रन

पृथ्वी शॉ के जल्दी विकेट गंवाने के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर संभलकर खेलते हुए नजर आ रहे है। पारी के तीसरे ओवर में जोश लिटिल ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इस ओवर की आखिरी गेंद फुल टॉस रही, जिसे वॉर्नर ने मारने का प्रयास किया और इस गेंद पर डेविड को 4 रन मिले। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स टीम की खराब शुरुआत के बाद वॉर्नर टीम की पारी को संभालने की पूरा कोशिश कर रहे है।

चौथे ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 33/1 रहा।

4 Apr 20237:46:39 PM
DC vs GT Live Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत रही। मोहम्मद शमी ने पृथ्वी शॉ का विकेट लेकर गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिलाई। बता दें कि पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर पृथ्वी शॉ ने पुल शॉ खेला और मिड ऑन पर खड़े अल्जारी जोसेफ ने गेंद को लपक लिया। इस दौरान शॉ महज 7 रन ही बना सके। वहीं, मोहम्मद शमी ने अपनी वाइड गेंद की गलतियों को सुधारते हुए टीम को सफलता दिलाई।

तीसरे ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 29/1 रहा।

4 Apr 20237:43:57 PM
DC vs GT Live Score: जोश लिटिल की बेहतर शुरुआत

गुजरात टाइटंस की तरफ से दूसरा ओवर जोश लिटिल डालने आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने चौका लगाया। ओवर में कुल 9 रन बने। पिछले मैच को देखते हुए जोश लिटिल का ये ओवर शानदार रहा।

दूसरे ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 20/0 रहा। डेविड वॉर्नर (12*) और पृथ्वी शॉ ने (1*) रन बनाकर क्रीज पर है।

4 Apr 20237:38:59 PM
DC vs GT Live Score Updates: मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में लगाई वाइड की झड़ी

गुजरात टाइटंस की तरफ से पहला ओवर डालने आए मोहम्मद शमी ने पहली और दूसरी गेंद वाइड फेंकी। इस ओवर की पांचवी गेंद पर वॉर्नर ने शानदार चौका लगाया। पहले ओवर में मोहम्मद शमी ने वाइड की झड़ी लगाई।

पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 11/0 रहा। डेविड वॉर्नर (4*) और पृथ्वी शॉ (0*) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

4 Apr 20237:31:18 PM
DC vs GT Live Score Updates, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

टॉस हारकर दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और कप्तान डेविड वॉर्नर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

4 Apr 20237:06:04 PM
DC vs GT Live Score Updates: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

 गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए है। हार्दिक ने बताया कि डेविड मिलर को केन विलियमसन की जगह और साई सुदर्शन को विजय शंकर की जगह मौका मिला है।

इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने टॉस हारने के बाद अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली टीम भी दो बदलाव के साथ उतरी हैं। दिल्ली कैपिटल्स में 20 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को डेब्यू कैप सौंपी गई है। एनरिक नॉर्खिया को रॉवमैन की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिला है।

Gujarat Titans have won the toss and elect to bowl first against @DelhiCapitals

Live - https://t.co/9Zy9HcuWS6 #TATAIPL #DCvGT #IPL2023 pic.twitter.com/q43LKdiAHm

— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2023
4 Apr 20236:57:19 PM
DC vs GT Live Updates: मैदान पर उतरे सभी खिलाड़ी

Team huddle ☑️@gujarat_titans are raring to go against #DelhiCapitals #TATAIPL #DCvGT pic.twitter.com/5qgTa71HT2

— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2023
4 Apr 20236:51:28 PM
DC vs GT Live Updates: साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की वापसी तय!

बता दें कि आईपीएल 2023 के अब तक के मुकाबले में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी नजर नहीं आ रहे थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे थे। लेकिन, वनडे सीरीज खत्म होने के बाद आज के मैच में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में गुजरात टाइटंस टीम में डेविड मिलर और दिल्ली टीम में एनरिक नॉर्खिया को खेलते हुए देखा जा सकता है।

4 Apr 20236:47:01 PM
DC vs GT Live Updates: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होम ग्राउंड में जीते हैं लगातार पिछले 3 मुकाबले

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स आज अपने होम ग्राउंड अरुण जटेली मैदान पर अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। पिछले लगातार 3 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीते है। वहीं, अपने होम ग्राउंड में दिल्ली टीम ने 70 टी-20 मैच में से 38 मैच हारे है।

4 Apr 20236:43:37 PM
DC vs GT Live Updates: 63 रन बनाते ही डेविड वॉर्नर हासिल करेंगे खास ये उपलब्धि

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर पहला टी-20 मैच खेला था। वहीं, आज यानी गुजरात टाइटंस के खिलाफ अगर डेविड वॉर्नर 63 रन बना लेते है तो वो टाटा आईपीएल में अपने 6000 रन पूरे कर लेंगे।

डेविड वॉर्नर ने लखनऊ सुपर जायटंस के खिलाफ पहले मैच में 48 गेंदों पर 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

4 Apr 20236:36:56 PM
DC vs GT Live Score Updates: Tata IPL में 2000 रन बनाने से महज 37 रन दूर है शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की पारी खेली थी, जिसमें कुल 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गिल अगर 37 रन बना देते है, तो वह टाटा आईपीएल में 2000 रन पूरे करे लेंगे।

4 Apr 20236:30:14 PM
DC vs GT Live Updates: मैच से पहले दिल्ली-गुजरात के बीच दिखा गजब का याराना

Friendly catchups 🔜 fiery matchups ⚔️#YehHaiNayiDilli #IPL2023 #DCvGT pic.twitter.com/W3ffUNqCKx

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 4, 2023
4 Apr 20236:23:10 PM
DC vs GT Live Score, IPL 2023: दिल्ली का सामना करने के लिए हार्दिक पांड्या की पलटन तैयार

गुजरात टाइटंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी मैच के लिए तैयार नजर आ रहे है।

All set for the first Away game! ⚡️🚎

Wishes, #AavaDe | #DCvGT | #TATAIPL 2023 pic.twitter.com/7ETXPqBhuL

— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 4, 2023
4 Apr 20235:55:08 PM
DC vs GT Live Score, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचेंगे ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स टीम क नियमित कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में स्टेडियम में नजर आने वाले हैं। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने बीते दिन इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि पंत चोटिल होने के बावजूद अपनी टीम का सपोर्ट करने स्टेडियम आ रहे हैं।

4 Apr 20235:52:37 PM
DC vs GT Live, IPL 2023: अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली टीम को उठाना होगा फायदा

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी फायदा मिलता है। छोटी बाउंड्री होने के चलते इस मैदान पर बल्लेबाज रनों की बौछार करते है। वहीं, गेंदबाजों के लिए इस पिच पर विकेट लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

इस पिच पर अब तक कुल अब तक इस मैदान पर खेले गए कुल 78 मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 35 मैच जीते है, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 41 मैच जीते हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर लगभग 140 का रहा है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स टीम को अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाने से फायदा होगा।

4 Apr 20235:51:25 PM
DC vs GT Live, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के सामने गुजरात टाइटंस का पलड़ा है भारी

बता दें कि गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक एक बार मुकाबला हुआ है, जिसमें गुजरात टाइटंस को 14 रन से जीत हासिल हुई थी। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ गुजरात टीम का पलड़ा भारी है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us