विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs GT: हाथ में बैसाखी और चेहरे पर बिखरी मुस्कान, दिल्ली कैपिटल्स को चीयर करने मैदान पर पहुंचे Rishabh Pant

By Jagran NewsEdited By: Shubham Mishra
Published: Tue, 04 Apr 2023 08:33 PM (IST)

Rishabh Pant DC vs GT IPL 2023 दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ऋषभ ...और पढ़ें

Rishabh Pant DC vs GT IPL 2023
Rishabh Pant DC vs GT IPL 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है मुकाबला खास बन चुका है। इस जोरदार मैच को देखने के लिए मैदान पर एक स्पेशल गेस्ट की एंट्री हुई है। यह खास गेस्ट कोई और नहीं, बल्कि दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ पंत हैं।

दिल्ली को चीयर करने पहुंचे पंत

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में चीयर करने मैदान पर पहुंचे हैं। यह पहला मौका है जब पंत कार एक्सीडेंट होने के बाद मैदान पर दिखाई दिए हैं। पंत का ग्राउंड पर जोरदार स्वागत भी हुआ और वह बैसाखी के सहारे गाड़ी से बाहर आते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर पंत के मैदान पर पहुंचने की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

पहले मैच में दिल्ली ने डगआउट में टांगी थी पंत की जर्सी

बता दें कि ऋषभ पंत इस साल की शुरुआत में कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उनको काफी गंभीर चोटें लगी थीं। पंत इन दिनों इंजरी से रिकवर हो रहे हैं और इस वजह से वह आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

गौरतलब है कि पंत को याद करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले मैच में उनकी जर्सी को अपने डगआउट के ऊपर टांगा था, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

पहले मैच में मिली थी दिल्ली को हार

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 का आगाज अच्छा नहीं रहा है। टीम को पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में डेविड वॉर्नर को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, टीम के गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई हुई थी।