यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2023 Rishabh Pant: GT के खिलाफ मैच से पहले दोगुनी हुई DC की ताकत, टीम के साथ जुड़ने को तैयार पंत
Rishabh Pant Gujarat Titans vs Delhi Capitals IPL 2023 गुजरात टाइटंस और दिल्ली कपिटल्स टीम के बीच खेले जाने वाले ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Rishabh Pant Comeback Against Gujarat titans To Support Delhi Capitals। 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कपिटल्स टीम के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टीम से दोबारा जुड़ने जा रहे है।
बता दें कि पिछले साल 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। उस कार हादसे में उन्हें गंभीर चोटे आई थी, जिसके चलते उन्हें अपनी सर्जरी तक करानी पड़ी। फिलहाल पंत अपनी चोट से रिकवर हो रहे है। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ आगामी मैच में स्टेडियम में नजर आएंगे। ऐसे में क्या है ये पूरा माजरा आइए जानते हैं?
Gujarat Titans के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली टीम में जुड़ेंगे Rishabh Pant
.jpg)
आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अभियान की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली हार के साथ किया। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली टीम को 50 रन से हराया था। अब दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ होना है, जिसमें अपने साथी खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) डगआउट में अपने साथी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंच सकते है।
इसकी जानकारी पीटीआई की एक रिपोर्ट से मिली है। इस रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत गुजरात टाइटंस के साथ 4 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच में दिल्ली टीम को सपोर्ट करने के लिए डगआउट में बैठे हुए नजर आएंगे।
बता दें कि आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच Ricky Ponting ने एक इवेंट शो में ऋषभ पंत को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने इस दौरान कहा था कि मैंने ऋषभ से बात की है। हमें उम्मीद है कि वह इस सीजन में शामिल होंगे। मैं उन्हें अपने साथ सभी घरेलू मैच साथ रखना पसंद करूंगा। हमारे डगआउट और चेंजिंग रूम में उनकी मौजूदगी टीम के लिए खास होगी।
गौरतलब होगा कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की जर्सी को डगआउट के छत पर टांग रखी थी, जिससे ये पता चलता है कि दिल्ली टीम को भी पंत की कमी कही-न-कहीं खल रही है।
Rishabh Pant will be in the stadium on tomorrow to support Delhi Capitals. (According to PTI)
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) April 3, 2023
