विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSK vs KKR Dream 11 Prediction: धोनी-गायकवाड़ नहीं, इन्हें बनाए टीम का कप्तान, रातों-रात बदल जाएगी आपकी किस्मत!

Published: Sun, 07 Apr 2024 10:03 PM (IST)

आईपीएल 2024 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 8 अप्रैल को चेन्नई के एमए ...और पढ़ें

CSK vs KKR Dream 11 Prediction: सीएसके बनाम केकेआर मैच की ड्रीम 11 की टीम
CSK vs KKR Dream 11 Prediction: सीएसके बनाम केकेआर मैच की ड्रीम 11 की टीम

HighLights

  1. CSK VS KKR: सीएसके और केकेआर के बीच भिड़ंत
  2. CSK VS KKR: चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
  3. CSK VS KKR: हार की हैट्रिक लगाना नहीं चाहेंगी सीएसके की टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। केकेआर अपने विजयी क्रम जारी रखना चाहेंगे, जबकि सीएसके अपनी तीसरी हार की हैट्रिक लगाने से बचना चाहेंगी। सीएसके ने अब तक 4 मैच में से दो मैच में जीत हासिल की, जबकि केकेआर ने 3 मैच खेले और तीनों में जीत दर्ज की। इस वक्त सीएसके आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान और केकेआर दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

CSK vs KKR Dream 11 Prediction: सीएसके बनाम केकेआर मैच की ड्रीम 11 की टीम

विकेटकीपर: फिलिप सॉल्ट

बल्लेबाज: रचिन रवींद्र ,शिवम दुबे (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह , श्रेयस अय्यर

ऑलराउंडर: सुनील नरेन (उपकप्तान), आंद्रे रसेल, मोईन अली

गेंदबाज: तुषार देशपांडे , हर्षित राणा

एम ए चिंदबरम की पिच जानें कैसी है?

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिनर्स के लिए फायदेमेंद होती है। हालांकि, यहां खेले गए पिछले दो आईपीएल मैच में बैटर्स का पलड़ा भारी रहा। इस सीजन में स्पिन गेंदबाजों के आंकड़े खराब है। ऐसे में टॉस जीतने वाले टीम पहले बैटिंग करने का फैसला लेना चाहेंगी।

CSK vs KKR Head To Head Record: सीएसके बनाम केकेआर का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में CSK का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें IPL में अब तक 28 बार टकराई हैं। इस दौरान चेन्नई ने 18 मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा कोलकाता ने 10 मैच अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें: MI vs DC: IPL 2024 में Mumbai Indians की पहली जीत के बाद Hardik Pandya हुए गदगद, इन्हें बताया असली हीरो

CSK vs KKR: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

सीएसके- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, डेरेल मिचेल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मोईन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना।

केकेआर- फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।