SRH के 13 करोड़ वाले खिलाड़ी पर CSK की नजर, हैदराबाद ने पिछले सीजन खिलाये थे सिर्फ दो मैच
चेन्नई सुपर किंग्स इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रेड को लेकर चर्चा कर रही है, जहां उसकी नजर SRH के 13 करोड़ वाले खिलाड़ी पर है।

लियाम लिविंगस्टोन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की नजर इस समय सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पर है। हैदराबाद ने लिविंगस्टोन को पिछले सीजन में 13 करोड़ रूपये में टीम में शामिल किया था।
क्रिकबज के मुताबिक खलील अहमद, लिविंगस्टोन के बदले हैदराबाद में जा सकते हैं। हालांकि, इस डील में चेन्नई के अलावा भी कई सारी टीमें शामिल हैं, जिसकी वजह से ये ट्रेड होना आसान नहीं होगा।
लिविंगस्टोन खेले थे सिर्फ दो मैच
लिविंगस्टोन पर हैदराबाद ने करोड़ों रूपये खर्च कर तो टीम में शामिल कर लिया था। मगर उन्हें सिर्फ दो ही मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान वो सिर्फ 15 रन ही बना पाए थे।
लिविंगस्टोन इससे पहले साल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे। लिविंगस्टोन अपने करियर में कुल चार टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। बेंगलुरु और हैदराबाद के अलावा, वो पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।
लिविंगस्टोन अपने आईपीएल के दौरान कभी कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। उन्होंने 49 पारियों में 155.16 के स्ट्राइक रेट से 1066 रन बनाए हैं। उनका सबसे बेहतरीन सीजन 14 पारियों में 437 रनों का रहा है।
चेपॉक लिविंगस्टोन के लिए आसान नहीं
सीएसके अगर लिविंगस्टोन को अगर टीम में शामिल भी कर लेती है तो, चेपॉक में, जहां स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है वहां पर लिविंगस्टोन के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा, क्योंकि हमेशा से देखा गया है कि उन्हें फिरकी गेंदबाजों को खेलने में मुश्किल होती है।
ऐसे में लिविंगस्टोन पर दाव खेलना भारी भी पड़ सकता है। हालांकि, लिविंगस्टोन बल्लेबाजी के साथ लेग स्पिन भी करा सकते हैं, जो चेपॉक में चेन्नई के काम आ सकती है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में लिविंगस्टोन को लेकर क्या फैसला आता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।