विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमा रावत ने महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी फातिमा सना को छोड़ा पीछे

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:59 PM (IST)

भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

प्रेमा रावत

प्रेमा रावत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, पुणे। भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के मैच में मंगलवार को यहां 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। उत्तराखंड की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 357 रहा।

उनकी इस पारी के दम पर उत्तराखंड ने हैदराबाद को 89 रन से हराया। महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के नाम है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में जिंबाब्वे के विरुद्ध 15 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। जबकि इंग्लैंड की मैरी केली और ऑस्ट्रेलिया की लौरा हैरिस ने घरेलू क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं।

प्रेमा रावत की पारी ने उत्तराखंड को दिलाई जीत

रावत की नाबाद 50 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। प्रेमा रावत ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए।

महिला टी20 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी-

  • प्रेमा रावत - 14 गेंद बनाम हैदराबाद
  • मैरी केली - 15 गेंद बनाम ग्लूसेस्टरशायर
  • लौरा हैरिस - 15 गेंद बनाम सरे कैंटरबरी
  • फातिमा सना - 15 गेंद बनाम जिंबाब्वे
  • सोफी डिवाइन - 18 गेंद बनाम भारत

यह भी पढ़ें- 'ये बहुत बड़ी गलती होगी', वैभव सूर्यवंशी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने चयनकर्ताओं को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की वापसी से सुलझेगी टीम इंडिया के संयोजन की गुत्थी, शुभमन गिल ने बताया ऑलराउंडर की वापसी का पूरा प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।