यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LSG vs DC Pitch Report: इकाना में होगी बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले या गेंदबाज मचाएंगे धमाल, जान लीजिए पिच का पूरा हाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 40वें मुकबले में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। यह ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ ने इस सीजन जीते हैं 5 मुकाबले
- होम ग्राउंड पर तीसरा मैच जीतना चाहेगी लखनऊ
- 12 अंकों पर होगी दिल्ली कैपिटल्स की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 40वें मुकबले में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 18वें सीजन में दोनों टीम दूसरी बार टकरा रही हैं। आईपीएल 2025 के चौथे मैच में भी यह टीमें टकराई थीं, तब दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी थी। इस बीच आइए जान लेते हैं कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
गेंदबाजों को मिल सकती है हल्की राहत
इकाना स्टेडियम भारत के बड़े मैदानों में से एक है। यह गेंदबाजों के लिए कुछ राहत की बात है। धीमी सतह स्पिनरों के लिए मददगार होगी और इससे ग्रिप और टर्न मिल सकता है और गेंद को बल्ले पर आना मुश्किल हो जाएगा। बल्लेबाजों को बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करने और पावरप्ले का फायदा उठाने की जरूरत होगी। आईपीएल में इस ग्राउंड का औसत स्कोर 170 के आसपास है। यहां की लाल मिट्टी की पिच फास्ट बॉलर्स को अच्छी उछाल और गति देती है। ऐसे में मंगलवार को गेंद और बल्ले के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिल सकी है।
ये भी पढ़ें: 'पिज्जा खिला दो यार इसको', Rishabh Pant ने नन्हे फैन की इच्छा पूरी की; वीडियो जीत रहा फैंस का दिल
इकाना में खेले गए हैं अब तक 18 मुकाबले
इस सीजन लखनऊ में अब तक 4 मैच खेले गए हैं। होम गाउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मैच जीते हैं और 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इकाना स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 18 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। साथ ही 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है।
इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम ने 11 और हारने वाली टीम ने 6 मैच पर कब्जा जमाया है। कोलकाना नाइटराइडर्स ने इकाना में सबसे ज्यादा 235/6 स्कोर किया था। वहीं लोएस्ट स्कोर लखनऊ के नाम ही है। LSG अपने घर 108 रन पर सिमट गई थी।
इकाना स्टेडियम के आईपीएल आंकड़े
- कुल मैच खेले गए: 18
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते: 8
- चेज करने वाली टीम ने जीते: 9
- बेनतीजा रहा: 1
ये भी पढ़ें: Avesh Khan Last Over: 6 गेंद पर चाहिए थे 9 रन...राजस्थान के लिए काल बनकर आए आवेश खान; यूं पलट दी बाजी
