विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्‍तान ने तैयार किया मास्‍टर प्‍लान, IPL की 'चमक' को करेंगे पूरी तरह फीका

Published: Mon, 06 May 2024 08:35 PM (IST)

पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारत ...और पढ़ें

बाबर आजम ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप के मैच के बारे में बड़ा बयान दिया
बाबर आजम ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप के मैच के बारे में बड़ा बयान दिया

HighLights

  1. भारत और पाकिस्‍तान के बीच 9 जून को होगा हाई वोल्‍टेज मैच
  2. बाबर आजम ने भारत के खिलाफ एक खिलाड़ी के लिए मास्‍टर प्‍लान बनाया
  3. यह भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में प्रचंड फॉर्म में चल रहा है

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने टी20 वर्ल्‍ड कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ होने वाले हाई वोल्‍टेज मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाबर आजम ने कहा कि इस हाई वोल्‍टेज मैच के लिए पाकिस्‍तान की टीम स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली के खिलाफ विशेष योजना बनाएगी।

बता दें कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में हाई वोल्‍टेज मुकाबला 9 जून को न्‍यूयॉर्क में खेला जाएगा। बाबर आजम ने आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से पहले प्रेस कांफ्रेंस में अपने मन की बात बताई। याद दिला दें कि पिछले टी20 वर्ल्‍ड कप में विराट कोहली ने अपने दम पर पाकिस्‍तान के जबड़े से जीत छीन ली थी।

भारत की 'रन मशीन' विराट कोहली ने तब छह चौके और चार छक्‍के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए थे। मीडिया से बातचीत में बाबर आजम ने कहा कि टीम अन्‍य किसी खिलाड़ी के लिए योजना भले ही नहीं बनाए, लेकिन वो विराट के खिलाफ स्‍पेशल प्‍लान बनाएंगे। बाबर भारतीय बल्‍लेबाज को दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी में से एक मानते हैं।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: पाकिस्‍तान टीम का अता-पता नहीं, खिताब जीते तो प्रत्‍येक खिलाड़ी को मिलेगी इतनी नकद पुरस्‍कार राशि

बाबर आजम ने क्‍या कहा

एक टीम के रूप में आप हमेशा विभिन्‍न टीमों और उनकी ताकत के मुताबिक योजना बनाते हैं। हम एक खिलाड़ी के खिलाफ योजना नहीं बनाते। हम सभी 11 खिलाड़‍ियों के लिए योजना बनाते हैं। हमें न्‍यूयॉर्क की स्थितियों के बारे में ज्‍यादा नहीं पता और हम उसे समझकर खेलेंगे। विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़‍ियों में से एक हैं और हम उनके खिलाफ भी योजना बनाएंगे।

विराट का बेहतरीन रिकॉर्ड

बता दें कि विराट कोहली का टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में पाकिस्‍तान के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतरीन है। कोहली ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 81.33 की औसत और 123 से ज्‍यादा के स्‍ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। इसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। विराट कोहली का पाकिस्‍तान के खिलाफ सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर नाबाद 82 रन है, जो पिछले टी20 वर्ल्‍ड कप में बनाया था।

पाकिस्‍तान के बारे में बता दें कि वो टी20 वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा लेने से पहले आयरलैंड और इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। पाकिस्‍तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन जबकि इंग्‍लैंड के खिलाफ चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

यह भी पढ़ें: Pakistan ने आयरलैंड और इंग्‍लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए किया टीम का एलान, प्रमुख तेज गेंदबाज की हुई वापसी