विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2024: पाकिस्‍तान टीम का अता-पता नहीं, खिताब जीते तो प्रत्‍येक खिलाड़ी को मिलेगी इतनी नकद पुरस्‍कार राशि

Published: Mon, 06 May 2024 08:18 AM (IST)

इस साल टी20 वर्ल्‍ड कप का आयोजन वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में 1 जून से होगा। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ...और पढ़ें

टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए पाकिस्‍तान टीम की घोषणा बाकी
टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए पाकिस्‍तान टीम की घोषणा बाकी

HighLights

  1. पीसीबी ने टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने पर नकद पुरस्‍कार की घोषणा की
  2. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए अब तक पाकिस्‍तान टीम की घोषणा नहीं हुई
  3. अमेरिका और वेस्‍टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्‍ड कप का आयोजन होगा

जेएनएन, नई दिल्ली। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अब तक टीम की घोषणा नहीं की, परंतु पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने टी-20 विश्व कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को 83.38 लाख रुपये (1,00,000 अमेरिकी डालर) नकद पुरस्कार देने की घोषणा कर दी।

जून में विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। विश्व कप की तैयारियों के लिए पाकिस्तान इन दोनों देशों के विरुद्ध टी-20 सीरीज खेलेगी। आगामी दौरे से पूर्व लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित लंच समारोह में पीसीबी प्रमुख ने पुरस्कार की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: Pakistan ने आयरलैंड और इंग्‍लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए किया टीम का एलान, प्रमुख तेज गेंदबाज की हुई वापसी

वर्ल्‍ड कप से पहले दो दौरे

बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान टीम को आयरलैंड के विरुद्ध 10 से 14 मई के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां उन्हें 22 मई से होने वाले चार मैचों की टी-20 सीरीज में भाग लेना है। स्थानीय मीडिया के अनुसार नकवी ने लाहौर में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़‍ियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा, ''किसी के बारे में चिंता मत कीजिए। केवल पाकिस्तान के लिए खेलिए और सभी एक-दूसरे के साथ खड़े रहें और टीमवर्क दिखाएं जीत आपकी ही होगी। देश को आपसे बहुत आशाएं हैं। हमें आशा है कि इस बार आप पाकिस्तान का ध्वज लहराकर आएंगे।''

रिजवान-शाह को भेंट की जर्सी

इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मोहम्मद रिजवान और नसीम शाह को विशेष जर्सी भी भेंट की। रिजवान को टी-20 क्रिकेट में 3000 रन बनाने और नसीम को सबसे छोटे प्रारूप में 100 विकेट पूरे करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी सप्ताह पाकिस्तान ने आयरलैंड और इंग्लैंड में होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, परंतु अब तक उन्होंने विश्व कप टीम की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: 1 मई थी डेडलाइन तो फिर क्‍यों नहीं हुआ Pakistan स्‍क्‍वाड का एलान? यहां जानें पूरी सच्‍चाई