यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pakistan ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए किया टीम का एलान, प्रमुख तेज गेंदबाज की हुई वापसी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए ...और पढ़ें

HighLights
- हैरिस रउफ और हसन अली की पाकिस्तान टीम में वापसी हुई
- टी20 वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा पाकिस्तान
- बाबर आजम आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज हैरिस रउफ कंधे की चोट से उबर चुके हैं और राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं, एक और तेज गेंदबाज हसन अली की भी स्क्वाड में वापसी हुई है।
पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन और इंग्लैंड के खिलाफ चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इस तरह पाकिस्तान की टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी करेगी। पाकिस्तान की चयनकर्ता समिति ने लाहौर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान टी20 इंटरनेशनल स्क्वाड की घोषणा की। 10 मई से पाकिस्तान के आयरलैंड दौरे की शुरुआत होगी। बाबर आजम टीम के कप्तान होंगे।
यह भी पढ़ें: Deepak Chahar के चोटिल होने के बाद आलोचकों पर भड़की उनकी बहन मालती, बोली- कोई चोटों का मजा...
Pakistan name 18-player squad for Ireland and England
Details here ➡️ https://t.co/fMu5LtNG1B#IREvPAK | #ENGvPAK | #BackTheBoysInGreen
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) May 2, 2024
हाल ही में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली थी, जो 2-2 से बराबर रही क्योंकि पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।
पाकिस्तान स्क्वाड - बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हैरिस रउफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सैम अय्यूब, सलमान अली आघा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी और उस्मान खान।
