विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा का पर्ची सेलिब्रेशन, आखिर इसमें क्‍या लिखा था? शतक लगाने के बाद इन लोगों पर लुटाया प्‍यार

Published: Sat, 12 Apr 2025 11:34 PM (IST)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्‍लेबाजी अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्‍स के खिलाफ ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद निकाली पर्ची। इमेज- आईपीएल
अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद निकाली पर्ची। इमेज- आईपीएल

HighLights

  1. अभिषेक शर्मा ने बनाए 141 रन
  2. हेड-शर्मा ने जोड़े 171 रन
  3. हैदराबाद ने दर्ज की दूसरी जीत

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 27वें मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्‍लेबाजी अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्‍स के खिलाफ तूफानी शतक लगाया। IPL के अपने पहले शतक के लिए उन्‍होंने उन्‍होंने 40 गेंदों का सहारा लिया।

शतक के बाद अभिषेक ने सेलिबेशन के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्‍होंने सेंचुरी जड़ने के बाद जेब से पर्ची निकाली और सभी को दिखाई। इसके बाद से ही फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि आखिरी इस पर्ची पर क्‍या लिखा था।

पर्ची पर लिखी थी यह बात

अभिषेक ने जिस पर्ची को दिखाया उस पर लिखा था, 'यह शतक ऑरेंज आर्मी के लिए है।' अभिषेक शर्मा की बात करें तो उन्‍होंने 256.36 की स्‍ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की और 55 गेंदों पर 141 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में शर्मा ने 14 चौकों के साथ ही 10 छक्‍के भी ठोक दिए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर प्रवीण दुबे ने अभिषेक का कैच लपका। इस मैच के अभिषेक के मम्‍मी-पापा भी देख रहे थे। 

मुकाबले का हाल कैसा रहा

मुकाबले की बात करें तो पंजाब के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह निर्णय सही साबित होता हुआ भी नजर आया। पंजाब ने 20 ओवर 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 82 रन की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 42 और प्रियांश आर्य ने 36 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: IPL में श्रीलंका के नए मलिंगा की एंट्री, पैट कमिंस ने जताया भरोसा; डेब्‍यू मैच में छा गया गेंदबाज

हेड ने दिया पूरा साथ

जवाब में हैदराबाद की सलामी जोड़ी ने मुकाबले को एकतरफा कर दिया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 171 रनों की पार्टनरशिप हुई। हेड ने 37 गेंदों का सामना किया और 66 रन बनाए। हेड ने 9 चौकों के साथ ही 3 छक्‍के भी लगाए। हेनरिक क्‍लासेन 21 और ईशान किशन 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें: SRH vs GT: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हेड ने भी दिखाई दिलेरी, पंजाब को पटक हैदराबाद ने हासिल की सबसे बड़ी जीत