विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री, थामा BJP का हाथ; पार्टी ने दी भारतीय क्रिकेटर को बड़ी जिम्मेदारी

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:17 PM (GMT+05:30)

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थामा है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में स्पेशल इनवाइटी बनाया है।

युजवेंद्र चहल को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

युजवेंद्र चहल को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

HighLights

  1. युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री

  2. युजवेंद्र चहल ने बीजेपी का थामा हाथ

  3. बीजेपी ने चहल को दी बड़ी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल क्रिकेट मैदान के बाहर एक नई पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। चहल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थामा है। पार्टी ने उन्हें ओबीसी (OBC) मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्पेशल इनवाइटी बनाया है।

चहल ने हाल ही में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रेजीडेंट अमरपाल मौर्या से मुलाकात की थी। इसके बाद चहल को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन के दिशा-निर्देश पर स्पेशल इनवाइटी बनाया गया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे चहल

चहल इस समय हरियाणा के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। चहल ने इस दौरान अब तक तीन मैचों में छह विकेट झटके हैं। चहल पहले मैच में विकेट का खाता नहीं खोल पाए थे। मगर इसके बाद दो मैचों में वो तीन-तीन विकेट ले चुके हैं।

चहल ने तीसरे मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास लिखा था। चहल ने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए थे। चहल से पहले ये कारनामा किसी और भारतीय क्रिकेटर ने नहीं किया था।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल

चहल भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था। हालांकि, वो साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। मगर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

चहल आखिरी बार भारतीय जर्सी में अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए दिखे थे। इसके बाद से वो मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं। हालांकि, वो लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल खेल रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन कर टीम में वापसी करने को देख रहे हैं।

हाल ही में लाल गेंद से लिया संन्यास

चहल ने हाल ही में रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। चहल अपने करियर में भारत के लिए कभी भी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले। हालांकि, वो कुल 49 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 148 विकेट झटके हैं।

इसके अलावा, उन्होंने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 मैच खेले। चहल ने वनडे में 121, वहीं टी20 में 96 विकेट चटकाए। वो इस समय आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। अब उन्होंने क्रिकेट के साथ-साथ राजनीति में भी हाथ आजमाने का फैसला लिया है। फैंस अब उन्हें एक नई भूमिका निभाते हुए देखेंगे।

यह भी पढ़ें- Ind A vs Pak A: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, वैभव-अभिषेक पर होंगी निगाहें; जानिए कब और कैसे देखें मैच लाइव

यह भी पढ़ें- AUS VS ENG: पंजाबी मुंडे ने मचाया धमाल, ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।