IND A vs NZ A: यशस्वी जायसवाल ने निकाला 3 पारियों का गुस्सा, शतक ठोक फॉर्म में की वापसी
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में शानदार शतक जड़कर अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ दिया है।
-1793681630955_m.webp)
यशस्वी जायसवाल ने जमाया शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पा रहे थे। इंडिया-ए के साथ दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में उनके बल्ले से अर्धशतक तक नहीं निकला था। यशस्वी इस बात से परेशान भी थे और अपने आप से गुस्सा भी। अब उन्होंने अपना पूरा गुस्सा दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक ठोक निकाल दिया है।
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन मंगलवार को यशस्वी ने शतक ठोका और अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। इससे पहले यशस्वी ने 17, 5 और 0 रन बनाए थे।
उठ रहे थे सवाल
उनके खराब फॉर्म के कारण यशस्वी पर सवाल उठ रहे थे। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित ओपनर यशस्वी ने हर मौके पर रन बनाए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड तक में अपने बल्ले का दम दिखा चुके हैं। न्यूजीलैंड उनके करियर में एक और मुश्किल पड़ाव है और यहां उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 19 नवंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले यशस्वी का फॉर्म में लौटना जरूरी थी और उन्होंने यह कर दिखाया है।
यशस्वी ने दूसरी पारी में 162 गेंदों पर 15 चौके और पांच छक्कों की मदद से 155 रनों की पारी खेली। उन्होंने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। यशस्वी ने इस दौरान बिना किसी जल्दबाजी के बल्लेबाजी की और समय लेते हुए अपनी पारी बुनी जिससे उन्हें आत्मविश्वास मिला होगा।
ड्रॉ रहा मैच
इस मैच का नतीजा ड्ऱॉ रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 346 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने इसका अच्छा जवाब दिया और 424 रन बनाए। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 282 रन बनाए और मैच ड्रॉ करा लिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।