विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WTC Points Table: सीरीज में क्लीन स्वीप के बावजूद क्यों नहीं सुधरी इंग्लैंड की रैंकिंग? समझिए पॉइंट्स टेबल का पूरा गणित

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:16 PM (IST)

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

इंग्लैंड टीम।

इंग्लैंड टीम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। 130 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 25 ओवर में जीत हासिल कर ली। कप्तान जो रूट ने सबसे ज्‍यादा 62 रन बनाए। जॉर्डन कॉक्स ने नाबाद 59 रन जोड़े। इससे मेजबान टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

जो रूट ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले जो रूट (62) ने अर्धशतक लगाने के साथ ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। वह टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए। रूट ने शुरुआती 2 विकेट जल्‍दी गिरने के बाद पारी को संभाला और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी।

इंग्‍लैंड छठे स्‍थान पर 

तीसरे टेस्ट से पहले लगातार जीत के बाद इंग्लैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में छठे स्थान पर था। सीरीज के आखिरी मैच में मिली जीत से इंग्लैंड का जीत का प्रतिशत बढ़कर 38.54 हो गया है। हालांकि, टीम प्‍वाइंट्स टेबल में छठे स्‍थान पर ही बनी हुई है।

वहीं, पाकिस्तान को WTC साइकल में अपनी सातवीं हार का सामना करना पड़ा और वे 14.81% अंकों के साथ स्टैंडिंग में सबसे नीचे बने हुए हैं। मैच से पहले उनका प्रतिशत 16.67 था, जो पहले से ही आठवें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज से कम था।

स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रॉ पेनल्टी अंक PCT (%)
1 ऑस्ट्रेलिया 10 8 2 0 0 96 80.00
2 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22
4 बांग्लादेश 6 3 2 1 0 40 55.56
5 भारत 11 5 4 2 0 68 51.52
6 इंग्लैंड 16 7 8 1 14 74 38.54
7 श्रीलंका 6 1 2 3 0 24 33.33
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83
9 पाकिस्तान 9 2 7 0 8 16 14.81

 

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK 3rd Test: तीसरे टेस्ट में भी पस्त हुई बाबर आजम की सेना, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सीरीज में किया क्लीन स्वीप

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: रजाउल्लाह ने इंग्लैंड में मचाई तबाही, छक्कों की बारिश कर बना दिया रिकॉर्ड; टिम साउदी के बराबर पहुंचे