विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs PAK: रजाउल्लाह ने इंग्लैंड में मचाई तबाही, छक्कों की बारिश कर बना दिया रिकॉर्ड; टिम साउदी के बराबर पहुंचे

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:04 AM (IST)

पाकिस्तान के लिए नौंवें नंबर पर उतरे रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैच को चौथे दिन में पहुंचा पाकिस्तान को पारी की हार बचा लिया।

रजाउल्लाह ने खेली कमाल पारी

रजाउल्लाह ने खेली कमाल पारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यहां कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। बर्मिंघम में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुछ ऐसा ही हुआ। जब लगा कि पाकिस्तान की टीम सस्ते में ढेर हो जाएगी और इंग्लैंड को आसान जीत मिलेगी तभी नौंवें नंबर पर उतरे बल्लेबाज रजाउल्लाह ने अपने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई की उनका नाम रिकॉर्ड बुक में आ गया।

इस बल्लेबाज ने अर्धशतक जमा दिया और पाकिस्तान को पारी की हार से बचा लिया। उन्होंने 63 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली जिसके दम पर पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 449 रनों का स्कोर बना इंग्लैंड पर 129 रनों की बढ़त के साथ दिन का खेल खत्म किया।

बना दिया रिकॉर्ड

रजाउल्लाह ने इस पारी के दौरान चार चौकों के अलावा नौ छक्के मारे। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया। ये रजाउल्लाह का डेब्यू मैच था और वह डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। हैरत की बात ये है कि इस मामले में रजाउल्लाह के साथ जो पहले नंबर पर काबिज है वो भी एक गेंदबाज ही हैं। उनके साथ यहां हैं न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी। साउदी ने भी इंग्लैंड के खिलाफ साल 2008 में नेपियर में अपने डेब्यू में नौ छक्के मारे थे।

तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज काइल मायर्स हैं जिन्होंने 2021 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करते हुए सात छक्के मारे थे। रजाउल्लाह ने 128 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और मोहम्मद अब्बास के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 121 रन जोड़े जो पाकिस्तान के लिए काफी उपयोगी साबित हुए। अब्बास ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 67 गेंदों पर पांच चौकों के साथ दो छक्कों की मदद से 42 रन जोड़े।

इन बल्लेबाजों ने भी दिया योगदान

रजाउल्लाह से पहले पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने 95 रन बनाए। उन्होंने 148 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके मारे। कप्तान बाबर आजम ने 103 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए। अजान अवैस ने 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 59 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: नौवें नंबर पर उतरे रजाउल्लाह ने छुड़ाए इंग्लैंड के छक्के, पाकिस्तान को फजीहत से बचाया; नीरस मैच में फूंकी नई जान 

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने लगाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास, बर्मिंघम टेस्ट पर अंग्रेजों ने कसा शिकंजा