विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs PAK: नौवें नंबर पर उतरे रजाउल्लाह ने छुड़ाए इंग्लैंड के छक्के, पाकिस्तान को फजीहत से बचाया; नीरस मैच में फूंकी नई जान 

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:26 AM (IST)

रजाउल्लाह ने अहम समय पर 81 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को पारी की हार से बचाया। उनकी पारी के दम पर पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाए

रजाउल्लाह ने जमाया अर्धशतक

रजाउल्लाह ने जमाया अर्धशतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के विरुद्ध एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में आठ विकेट पर 319 रन बनाकर हार की ओर बढ़ रही थी। सभी को लग रहा था कि इंग्लैंड तीसरे दिन मैच जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लेगा, लेकिन नौवें नंबर पर उतरे 21 वर्षीय रजाउल्लाह ने 128 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अंग्रेज गेंदबाजों की ऐसी धुलाई की कि वे लंबे समय तक इसे नहीं भूलेंगे।

पाकिस्तान का अंतिम विकेट गिरते ही दिन का खेल भी समाप्त कर दिया गया। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे रजाउल्लाह ने 63 गेंदों में 81 रन की पारी खेलते हुए न सिर्फ मैच को चौथे दिन में पहुंचाया, बल्कि इंग्लैंड को जबरदस्त दबाव में भी ला दिया।

जमा दिया अर्धशतक

इस गेंदबाज ने अपनी अर्धशतकीय पारी में नौ छक्के जड़े और मोहम्मद अब्बास (42) के साथ नौवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी कर डाली। इसकी बदौलत पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाकर मेजबानों पर 129 रन की बढ़त ले ली है। हालांकि, अब भी पाकिस्तान के लिए यहां से मैच बचाना मुश्किल होगा, लेकिन एजबेस्टन के मैदान पर रजाउल्लाह की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

पाकिस्तानी दिग्गज लड़खड़ाए

पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत 52 रन पर दो विकेट से की थी। बाबर आजम (76), शान मसूद (96) और अजान अवैस (59) ने अर्धशतक जड़ते हुए अंतर को पाटने की कोशिश की। हालांकि आजम के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई, लेकिन रजाउल्लाह ने पूरा दिन बना दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाए थे और पाकिस्तान को पहली पारी में सिर्फ 133 रन पर समेट दिया था। ऐसे में पाकिस्तान की दूसरी पारी की बल्लेबाजी ने मैच में नई जान डाल दी है।

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने लगाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास, बर्मिंघम टेस्ट पर अंग्रेजों ने कसा शिकंजा

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने लगाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास, बर्मिंघम टेस्ट पर अंग्रेजों ने कसा शिकंजा