IPL से कहीं ज्यादा है WTC Final की प्राइज मनी, भारतीय टीम को भी होगा करोड़ों का फायदा
WTC Final 2025 prize money वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। यह मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टीम जहां दूसरी बार तो साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल खेलेगी। पिछले साइकिल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। जीतने वाली टीम को करोड़ों रुपये प्राइज मनी दी जाएगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून से शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टीम जहां दूसरी बार तो साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल खेलने जा रही है। पिछले साइकिल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में कंगारू टीम की कोशिश खिताब का बचाव करने पर होगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका पहली बार WTC का फाइनल जीतना चाहेगी।
हर टीम को मिलेंगे करोड़ों रुपये
ब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 से पहले फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि आखिर निर्णायक मैच जीतने वाली टीम को कितने पैसे मिलेंगे। इतना ही नहीं हारने वाली टीम की प्राइस मनी क्या होगी। फाइनल में नहीं पहुंचने वाली भारतीय टीम को कुछ मिलेगा या नहीं। बता दें कि आईसीसी ने प्राइस मनी में भरी बढोत्तरी की थी। यह पिछले डब्यूटीसी साइकिल की तुलना में दोगुनी हो गई है।
जीतने वाली टीम को आईपीएल विनर से ज्यादा पैसे
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल जीतने वाली टीम को $3.6 मिलियन (30 करोड़ से ज्यादा रुपये) प्राइस मनी मिलेगी। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब अपने नाम करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्राइस मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपये दिए गए थे। इतना ही नहीं WTC फाइनल में हारने वाली टीम को करीब 18.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। WTC प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर रही थी। ऐसे में टीम इंडिया को करीब 12.32 करोड़ रुपये मिलेंगे। भारतीय टीम पिछले 2 डब्ल्यूटीसी साइकिल के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि 2021 में न्यूजीलैंड ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। भारतीय टीम लगातार तीसरे साल फाइनल में जगह बनाने से चूक गई।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड में डराने वाला है टीम इंडिया का प्रदर्शन, 2007 से नहीं जीती कोई टेस्ट सीरीज
WTC प्वाइंट्स टेबल का हाल
- पहला स्थान (ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका): करीब 30 करोड़
- दूसरा स्थान (ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका): करीब 18 करोड़
- तीसरा स्थान (भारत): करीब 12 करोड़
- चौथा स्थान (न्यूजीलैंड): करीब 10 करोड़
- 5वां स्थान (इंग्लैंड): करीब 8 करोड़
- छठा स्थान (श्रीलंका): करीब 7 करोड़
- सातवां स्थान (बांग्लादेश): करीब 6 करोड़
- आठवां स्थान (वेस्ट इंडीज): करीब 5 करोड़
- नौवां स्थान (पाकिस्तान): करीब 4 करोड़
ये भी पढ़ें: WTC Final 2025: बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानिए कैसा होगा लॉर्ड्स की पिच का मिजाज

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।