विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: इंग्‍लैंड में डराने वाला है टीम इंडिया का प्रदर्शन, 2007 से नहीं जीती कोई टेस्‍ट सीरीज

Published: Tue, 10 Jun 2025 01:48 PM (GMT+05:30)

5 मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्‍लैंड पहुंच चुकी है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 20 जून ...और पढ़ें

शुभमन गिल को सौंपी गई टेस्‍ट टीम की कमान। इमेज- बीसीसीआई
शुभमन गिल को सौंपी गई टेस्‍ट टीम की कमान। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. इंग्‍लैंड में भारतीय टीम ने खेली 19 टेस्‍ट सीरीज
  2. शुभमन गिल के लिए आसान नहीं होगी जीत
  3. 3 भारतीय कप्‍तान ही इंग्‍लैंड में जीते टेस्‍ट सीरीज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्‍लैंड दौरे से भारतीय टीम नए वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप साइकिल (2025-27) की शुरुआत करने जा रही है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 20 जून से 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज से भारतीय टेस्‍ट में गिल युग का उदय होगा। रोहित शर्मा के टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद शुभमन गिल को भारतीय टेस्‍ट टीम की कमान सौंपी गई थी। साथ ही ऋषभ पंत को उपकप्‍तान बनाया गया है।

गिल की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम इंग्‍लैंड पहुंच चुकी है और अभ्‍यास कर रही है। हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्‍यास लेने से टीम में अनुभव की कमी साफ नजर आ रही है। इंग्‍लैंड में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो यह कुछ खास नहीं रहा है। 2007 से भारतीय टीम इंग्‍लैंड में कोई टेस्‍ट सीरीज नहीं जीती है। इतना ही नहीं इंग्‍लैंड में भारतीय टीम ने अब तक 67 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया सिर्फ 9 मुकाबले ही जीत सकी है। 36 मुकाबलों में इंग्‍लैंड ने भारत को रौंदा है। साथ ही 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

भारतीय टीम आखिरी बार 2007 में इंग्‍लैंड में टेस्‍ट सीरीज जीती थी। राहुल द्रविड़ की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1 मुकाबला जीता था। साथ ही 2 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्‍त हुए थे। इसके बाद 2011, 2014 और 2018 में हुई पटौदी ट्रॉफी (इंग्‍लैंड में भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज) को इंग्‍लैंड ने जीता था। वहीं 2021 में भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली गई टेस्‍ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।

इंग्‍लैंड में भारत और अंग्रेजों के बीच अब तक 19 टेस्‍ट सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें से 14 सीरीज पर तो इंग्‍लैंड ने ही कब्‍जा जमाया है। भारतीय टीम इंग्लिश टीम के घर पर 3 टेस्‍ट सीरीज ही जीत सकी है। साथ ही 2 सीरीज ड्रॉ रही हैं। 2007 से पहले भारत ने 1986 में और 1971 में टेस्‍ट सीरीज जीती है। कपिल देव की कप्‍तानी में भारत ने 1986 में इंग्‍लैंड को उनके घर पर टेस्‍ट सीरीज में धूल चटाई थी। वहीं 1971 में अजित वाडेकर की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने अंग्रेजों को टेस्‍ट सीरीज में हराया था।

IND vs ENG हेड टू हेड

  • कुल मुकाबले: 136
  • भारत ने जीते: 35
  • इंग्‍लैंड ने जीते: 51
  • ड्रॉ रहे मैच: 50

ये भी पढ़ें: WTC Final 2025: बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानिए कैसा होगा लॉर्ड्स की पिच का मिजाज