WPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट का हुआ एलान, जानिए किसकी हुई छुट्टी और किस पर फ्रेंचाइजी ने जताया भरोसा
बीसीसीआई की प्लेयर रिटेंशन डेडलाइन के बाद पांच टीमों ने कुल 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें 23 विदेशी खिलाड़ी ...और पढ़ें

चैंपियन आरसीबी
HighLights
पांच टीमों ने कुल 63 खिलाड़ी रिटेन किए, जिसमें 23 विदेशी शामिल
आरसीबी ने हैरिस तो दिल्ली ने एलाना-स्नेह राणा को किया रिलीज
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलीस पेरी ने उपस्थिति दर्ज कराई
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ग्रेस हैरिस को रिलीज कर दिया है। सोमवार को खत्म हुई बीसीसीआई की प्लेयर रिटेंशन डेडलाइन के बाद पांच टीमों ने कुल 63 खिलाड़ी रिटेन किए हैं, जिसमें 23 विदेशी शामिल हैं।
बीते सीजन आरसीबी की खिताबी जीत वाले सफर का हिस्सा नहीं रहीं ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलीस पेरी ने 14 जनवरी से होने वाले इस बार के संस्करण में उपस्थित रहने की बात कही है। आरसीबी ने हैरिस के साथ डी हेमलता, गौतमी नाइक और लिंसी स्मिथ के रूप में कुल चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
ऑक्शन में कुल 27 खिलाड़ियों की जगह खाली
बीसीसीआई के मुताबिक इस बार के ऑक्शन में कुल 27 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिसमें सात विदेशी स्थान भी शामिल हैं। यूपी वारियर्स इन ऑक्शन में 3.65 करोड़ के सबसे बड़े पर्स के साथ जाएंगे। इन्होंने सबसे ज्यादा नौ खिलाड़ी रिलीज किए, जिनमें किरन नवगिरे और डींड्रा डॉटिन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
अब तक के चारों फाइनल हारी दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर एलाना किंग, स्नेह राणा और लिजेल ली समेत कुल छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी, साइका इशहाक समेत कुल छह खिलाड़ी रिलीज किए हैं, जबकि गुजरात जायंट्स ने डैनिएल व्याट हॉज जैसी दिग्गज खिलाड़ी को रिलीज कर दिया।
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार:
दिल्ली कैपिटल्स - अनाबेल सदरलैंड, चिनेल्ले हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिगेज, लारा वुल्वाट, लूसी हैमिल्टन, ममता मादीवाला, मारिजाने कैप, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, निकी प्रसाद और शेफाली वर्मा।
गुजरात जायंट्स - अनुष्का शर्मा, एश्ली गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जोर्जिया वेयरहम, हैप्पी कुमारी, जिंतीमणि कलिता, कनिका अहूजा, काशवी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यस्तिका भाटिया
मुंबई इंडियंस - अमनजोत कौर, एमेलिया कर, हरमनप्रीत कौर, हीली मैथ्यूज, नैटली शिवर ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - अरुंधति रेड्डी, एलीस पेरी, जार्जिया वोल, लारेन बेल, नडीन डे क्लर्क, पूजा वस्त्रकार, प्रत्यूशा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, रिचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मांधना।
यूपी वॉरियर्स - दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडेय, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टीन, तारा नोरिस।
यह भी पढ़ें- WPL 2027 की तारीखों का हुआ एलान, BCCI ने की प्लेयर रिटेंशन डेडलाइन की भी घोषणा
यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना ने विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे, रोनाल्डो और मेसी के साथ लिखवाया नाम; टाइम मैग्जीन ने माना लोहा
