विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मृति मंधाना ने विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे, रोनाल्डो और मेसी के साथ लिखवाया नाम; टाइम मैग्जीन ने माना लोहा

Published: Tue, 16 Jun 2026 09:56 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टाइम मैग्जीन ने अपनी खास लिस्ट में जगह दी है। इस लिस्ट में विराट कोहली तक का नाम नहीं है।

स्मृति मंधाना ने खास लिस्ट में बनाई जगह

स्मृति मंधाना ने खास लिस्ट में बनाई जगह

HighLights

  1. स्मृति मंधाना का खास लिस्ट में आया नाम

  2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की लिस्ट में आया नाम

  3. मंधाना ने विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उस लिस्ट में जगह बनाई है जिसमें विराट कोहली तक का नाम नहीं है। इस लिस्ट में मंधाना फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ पहुंची है।

दरअसल, टाइम मैग्जीन ने साल 2026 के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है और इसमें मंधाना इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं। कोई और भारतीय खिलाड़ी इस सूची में जगह नहीं बना सका है।

इन खिलाड़ियों के साथ जुड़ा नाम

इस लिस्ट में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी मेसी, पुर्तगाल के रोनाल्डो के अलावा टेनिस के मौजूदा समय के बेहतरीन खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज, महान गोल्फर रोरी मैक्लरॉय, फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फैनटिनो के नाम शामिल हैं।

टाइम ने मंधाना को महिला क्रिकेट में नई पैमाने तय करने के साथ-साथ व्यक्तिगत और टीम सफलता के कारण अपनी सूची में जगह दी है। टाइम ने इस बात को ध्यान में रखा कि मंधाना घरेलू वनडे में दोहरा शतक जमाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। इसके अलावा वह तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाली इकलौती भारतीय हैं। वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। मंधाना के नाम 17 शतक हैं।

कप्तानी पर भी दिया ध्यान

मैग्जीन ने सिर्फ मंधाना के खेल पर ही ध्यान नहीं दिया बल्कि उनकी कप्तानी पर भी गौर किया। उनकी कप्तानी में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने विमंस प्रीमियर लीग का खिताब 2024 और 2026 में दो बार जीता। इसके अलावा पिछले साल भारतीय टीम को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जिताने में भी मंधाना ने बड़ा रोल अदा किया था।

यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ छोटी पारी में किया ऐतिहासिक धमाका, कोई और नहीं कर पाया ये काम

यह भी पढ़ें- 'ज्यादा फर्क नहीं पड़ता', नो हैंडशेक विवाद पर पाकिस्तानी कोच ने दिखाया घमंड, हार के बाद भी नहीं बदले तेवर