IND W vs PAK W: शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ छोटी पारी में किया ऐतिहासिक धमाका, कोई और नहीं कर पाया ये काम
शेफाली वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ बेशक बड़ी पारी नहीं खेल सकीं, लेकिन उन्होंने ऐसा काम कर दिया है जौ अभी तक कोई और नहीं कर सका।
-1781521770379_m.webp)
शेफाली वर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
HighLights
शेफाली वर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ शेफाली ने किया बड़ा काम
भारत ने पाकिस्तान को दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को पाकिस्तान को मात देकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का विजयी आगाज किया है। इस मैच में शेफाली वर्मा से तूफानी पारी की उम्मीद थी जो वह खेल नहीं सकीं, लेकिन फिर भी ऐसा काम कर गईं जो अभी तक कोई और बल्लेबाज नहीं कर पाई।
शेफाली ने इस मैच में पांच गेंदें खेलीं और एक छक्के की मदद से छह रन बनाकर आउट हो गईं। उनका विकेट पहले ही ओवर में सादिया इकबाल ने लिया। इस बेहद छोटी पारी में भी शेफाली ने कुछ ऐसा कर दिया की उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया।
किया गजब कारनामा
शेफाली ने मैच की पहली ही गेंद पर सामने की तरफ छक्का मारा और इसी के साथ वह रिकॉर्ड बुक में अनोखा काम करने के कारण दर्ज हो गईं। शेफली पहली ऐसी बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की पहली ही गेंद पर छक्का मारा है। अभी तक कोई और बल्लेबाज महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा काम नहीं कर सकी।
शेफाली से उम्मीद थी कि वह तूफानी पारी खेलेंगी, लेकिन सादिया के ओवर की पांचवीं गेंद पर वह विकेटकीपर मुनीबा अली के हाथों लपकी गईं। यहीं उनकी पारी का अंत हो गया।
भारत ने हासिल की जीत
हालांकि, शेफाली के बाद उनकी जोड़ीदार स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली और 44 गेंदों पर 68 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके और दो छक्के शामिल रहे। मंधाना के बाद आखिरी ओवरों में ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए जिससे टीम छह विकेट खोकर 170 रन बना सकी। पाकिस्तानी टीम इस स्कोर के सामने 17 ओवरों में 106 रनों पर ढेर हो गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर पाकिस्तानी टीम की कमर तोड़ दी।
