विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WPL 2027 Auction: इन पांच खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली, UP ने लुटाए करोड़ों तो; RCB-DC ने भी खोला खजाना

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:09 PM (IST)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली यूपी वॉरियर्ज ने लगाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिन्युक्स को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा।

सोफी मोलिन्युक्स और किरन नवगिरे

सोफी मोलिन्युक्स और किरन नवगिरे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के ऑक्शन में पांचों टीमों ने जमकर पैसा बहाया। इस दौरान यूपी वॉरियर्ज ने ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिन्युक्स पर सबसे बड़ी बोली लगाई। यूपी ने उन पर 1.1 करोड़ रुपये खर्च कर टीम में शामिल किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय खिलाड़ी पर पैसा बहाया। उन्होंने किरन नवगिरे पर 75 लाख रूपये खर्च कर टीम का हिस्सा बनाया। किरन ऑक्शन में सबसे महंगी भारतीय प्लेयर रहीं।

सोफी समेत इन पांच प्लेयर्स पर लगी सबसे बड़ी बोली

सोफी मोलिन्युक्स: ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिन्युक्स को यूपी ने अपने साथ जोड़ा है। उनकी बेस प्राइस 50 लाख थी और यूपी ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। उनके लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी में जंग हुई लेकिन अंत में यूपी ने बाजी मारी।

किरन नवगिरे: ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने किरन नवगिरे को अपनी टीम में शामिल किया। उनकी बेस प्राइस 40 लाख थी और दिल्ली ने उन्हें 75 लाख में अपने साथ जोड़ा। किरन के लिए मुंबई और दिल्ली में जंग हुई लेकिन दिल्ली ने अंत में बाजी मार ली।

जेस जोनासन: ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर जेस जोनासन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनके बेस प्राइस पर ही खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। आरसीबी ने जोनासन को 40 लाख रूपये में टीम के साथ जोड़ा है।

जी कामलिनी: गुजरात जायंट्स ने भारत की जी कमलिनी पर दांव खेला। कमलिनी की बेस प्राइस 40 लाख थी और उनकी बेस प्राइस पर ही गुजरात ने उन्हे टीम का हिस्सा बनाया।

आशा शोभना जॉय:भारतीय गेंदबाज आशा शोभना जॉय यूपी की टीम का हिस्सा बनी हैं। यूपी ने शोभना को उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में ही टीम में शामिल किया है।

इसके अलावा, क्लोई ट्राईऑन (RCB), ग्रेस हैरिस (UP), स्नेह राणा (UP), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (GG) और सुशमा वर्मा (UP) को भी 30-30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- WPL Auction 2027: एथलेटिक्स में थी दिलचस्पी, पिता का सपना पूरा करने के लिए बनीं क्रिकेटर, जानिए कौन हैं 16 साल की समायरा राधव?

यह भी पढ़ें- WPL Auction 2027: RCB को खिताब दिलाने वाली अब यूपी के लिए लगाएगी जान, एक करोड़ से ज्यादा की कीमत में बनी नई वॉरियर